News in Brief

Bipasha Basu Baby Bump Photo: बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु और करण सिंह को लेकर प्रेग्नेंसी की खबरे आ रही थीं और अब सारी रूमर्स पर विराम लगाते हुए बिपाशा बसु ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर  दिया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है, जिसे जानकर उनके फैंस फूले नहीं समा रहे. सोशल मीडिया पर पहले से ही उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही थीं.लेकिन एक्ट्रेस इन खबरों पर अपनी चुप्पी साधे रखी और फिर फोटोज में उन्होंने अपना बड़ा सा बेबी बंप दिखा दिया है. पिंक विला की रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ महीनों बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं. 

बिपाशा ने शेयर कीं तस्वीरें

16 अगस्त की दोपहर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनका बड़ा सा बेबी बंप नजर आ रहा है. बिपाशा बसु ने सिर्फ एक शर्ट पहनकर ये फोटोशूट करवाया है और उस शर्ट का भी सिर्फ एक ही बटन बंद किया हुआ है. बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर नजर आ रहे हैं. दोनों की फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है.

 

 

बिपाशा का कमेंट

बिपाशा बसु ने इन फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया को जोड़ती है. हमें पहले की तुलना में थोड़ा ज्यादा कंपलीट हो गए हैं. हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे. सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था. इसलिए हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे. ये हमारे प्यार की निशानी है, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारी खुशियों में इजाफा करेगा. आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद. आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे. हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन बनाने के लिए धन्यवाद.

शादी को हुए 6 साल

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन में एक साथ काम किया था. इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा स्पॉट किए जाने लगे. एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया. जिसके आधार साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए. ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आई है. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर