News in Brief

Raju Srivastava Health: 10 अगस्त से जिंदगी के लिए लड़ रहे राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य पर इस वक्त हर किसी नजरें लगी हुई हैं. हर कोई दुआ कर रहा है कि जल्द से जल्द सबके प्यारे राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) ठीक हो जाएं और डॉक्टरों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिले. अब लग रहा है कि दवा के बाद दुआएं भी रंग लाई हैं. खबर है कि राजू अब पहले से काफी अच्छे हैं. डॉक्टरों ने उन पर पूरी ताकत लगा रखी थी ताकि उन्हें मौत के मुंह से वापस लाया जा सके और अब जो खबर आई है राहत पहुंचाने वाली है. बताया गया है कि अब राजू पहले से बेहतर हैं. 

भाई ने दी सेहत की जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि अब डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें जो इंफेक्शन हो रहे थे उनमें अब कमी आई है. वो फिलहाल आईसीयू में ही हैं लेकिन पहले से बेहतर हैं. वहीं परिवार राजू के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहा. जहां डॉक्टर दवा से राजू को ठीक करने में जुटे हैं तो वहीं उनके परिवारवालों ने घर पर खास पूजा रखी ताकि राजू के लिए प्रार्थनाओं का दौर कम ना हो. 

10 अगस्त को आया था कार्डिएक अरेस्ट
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक तब आया जब वो ट्रेडमिल थे और वर्क आउट कर रहे थे. उनके ट्रेनर ही उन्हें लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे थे तब से लेक अब तक उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी. पहले कहा गया था कि राजू कोमा में चले गए हैं कुछ हद तक उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था. लेकिन अब खबर है कि धीरे धीरे ही सही लेकिन उनमें इम्प्रूवमेंट नजर आ रहा है. वहीं उनके स्वास्थ्य पर फैंस ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक भी नजर बनाए हुए हैं.     

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर