News in Brief

The Kapil Sharma Show Return:  कपिल शर्मा शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. यह कॉमेडी शो जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाला है. लेकिन अब इस शो से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसे जानकर फैंस का दिल टूट सकता है. अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर इस खबर की पुष्टि की है और प्रोमो शूट की एक झलक भी दिखाई है. इस वीडियो को देखते ही लोग काफी एक्साइटेड हो गए और अब वो बेसब्री से अपने पसंदीदा शो का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस अर्चना द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखकर लग रहा है कि शो में एक कॉमेडियन नजर नहीं आने वाला है.

अर्चना ने शेयर किया वीडियो

अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में वीडियो शेयर कर लिखा- प्रोमो शूट के लिए जाते @kapilsharmashow. हां ये वापस लौट रहा है नए रोमांच और नए अवतार के साथ. देखें और डिटेल. #thekapilsharmashow #promotions #lovemywork. अर्चना द्वारा दिए गए हिंट के बाद फैन्स काफी खुश है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि नए सीजन कॉमेडियन भारती सिंह नजर नहीं आएगी. 

 

 

दोबारा लौटेगा कपिल शर्मा शो

अर्चना पूरन सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने खुशखबरी दी कि ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द ही शुरू होने वाला है. उन्होंने बताया कि इस प्रोमो शूट के लिए उन्हें सिर्फ एक लाइन ही दी गई है और उसे भी वे ठीक से याद नहीं कर रख पा रही है. फिर बाद में मजाकियां अंदाज में कहती हैं कि प्रोमो में कम से कम उनकी एक लाइन तो है. आपको बता दें कि इससे पहले कपिल और उनकी टीम के मेंबर कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में कनाडा टूर पर थे. माना जा रहा है कि यह  शो दोबारा सितंबर के मिड में टीवी पर लौट सकता है. 

द कपिल शर्मा से भारती सिंह आउट

द कपिल शर्मा शो को लेकर यह खबर भी सामने आ रही है कि नए सीजन में कॉमेडियन भारती सिंह नजर नहीं आएंगी जबकि सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक  चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह सहित पूरी टीम शो में नजर आएंगे. इसके अलावा शो में 4 नए मेंबर्स भी नजर आ सकते है. शो में भारती सिंह के नजर न आने की जो सामने आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि उनका नया प्रोजेक्ट आ रहा है. फिलहाल वह सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 शो को होस्ट कर रही हैं. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर