News in Brief

Amitabh Bachchan Tests Corona Positive amid KBC Shoot: महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर कोरोना की गिरफ्त में आ गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके बताई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमिताभ बच्चन फिलहाल अपने टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) की शूटिंग में व्यस्त हैं. कोविड पॉजिटिव होने के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.. 

Amitabh Bachchan को फिर हुआ Corona 

जैसा कि हमने आपको अभी बताया, महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को दूसरी बार कोरोना हो गया है. काफी समय से अमिताभ अपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) की शूटिंग में व्यस्त थे और इसी बीच उन्हें कोविड हो गया. इस बात को ट्वीट के जरिए उन्होंने खुद बताया है और फैन्स उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. 

ट्वीट करके दी जानकारी 

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में यह लिखा है कि उन्होंने कोविड पॉजिटिव टेस्ट किया है और वो आराम कर रहे हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में उन सभी लोगों से टेस्ट कराने की रिक्वेस्ट की है और ध्यान रखने के लिए कहा है जो उनसे मिले हैं या फिरउनसे कॉन्टैक्ट में आए हैं. आपको बता दें कि ये दूसरी बार हो रहा है कि अमिताभ बच्चन को कोरोना हुआ है. 

क्या रुक जाएगी KBC की शूटिंग?

अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट कुछ समय पहले ही आया है और इसलिए इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है कि अब उनके शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) की शूटिंग का क्या होगा. आने वाले सं में पता चलेगा कि केबीसी (KBC) की शूटिंग रुकेगी या नहीं और अगर रोकी जाएगी तो कब तक के लिए रोकी जाएगी. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर.