News in Brief

Saif Kareena Video: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) जब भी कैमरे में एक साथ कैद होते हैं तो सारी लाइमलाइट लूट ले जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही कुछ जब सैफ और करीना अपने पटौदी पैलेस में एक साथ बैडमिंटन खेलते नजर आए. बैडमिंटन खेलते हुए इस वीडियो को करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर जैसे ही शेयर किया तो देखते ही देखते वीडियो चर्चा में आ गया. इस वीडियो को शेयर कर करीना ने जो कैप्शन लिखा है वो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

सैफ के साथ खेलती नजर आईं करीना

इस वीडियो में आप देखेंगे कि सैफ (Saif Ali Khan) ऑरेंज कलर के शॉर्ट्स के साथ ब्लू कलर की टी-शर्ट पहने हुए हैं. जबकि करीना कपूर व्हाइट पजामे के साथ ब्लैक कलर की ब्रालेट में दिखीं. वीडियो में ये दोनों सितारे मंडे के दिन बैडमिंटन खेलते हुए दिखे.

 

 

पटौदी पैलेस में हैं दोनों

करीना कपूर खान  (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. वहीं वीडियो के बैकग्राउंड को देखकर साफ लग रहा है कि सैफ और करीना इस वक्त पटौदी पैलेस में हैं. जहां पर दोनों कुछ वक्त के लिए हॉलीडे एन्जॉय कर रहे हैं.

 

लिखा ये कैप्शन

करीना कपूर खान ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘मंडे को पति के साथ कुछ स्पोर्ट्स को एन्जॉय करती हुई. अमु क्या तुम इसे खेलने के लिए रेडी हो?’ करीना कपूर के इस सवाल का जवाब देते हुए अमृता सिंह ने लिखा- ‘हां, तुम हमारे साथ खेल सकती हो.’ वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान और आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है. रिलीज से पहले और बाद में लगातार इस फिल्म को ट्रोल किया जा रहा है. जिसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखा.

 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर