News in Brief

Remembering Sidharth Shukla: ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Last Video) टीवी के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक थे. आज उनके निधन को पूरा एक साल हो गया है. सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) सिर्फ 40 साल के थे जब उनका निधन हुआ. उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को एक्टर की मौत से गहरा सदमा लगा था. आज भी एक्टर को लोग भूल नहीं पाए हैं. वैसे तो उनके फैंस के पास सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) को प्यार करने की कई वजहें हैं. उनके बिंदास रवैये से लेकर उनके सॉफ्ट नेचर तक, फैंस को सिद्धार्थ का हर रूप पसंद था. 

परिवार से बेहद प्यार करते थे

 हैंडसम सिद्धार्थ शुल्का (Sidharth Shukla) अपने परिवार और करीबी लोगों का बहुत ध्यान रखते थे. वो एक ‘परफेक्ट फैमिली मैन’ थे. एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस का दिल जीत रहा है जिसमें वो अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये उनके आखिरी वीडियोज में से एक है. आप देख सकते हैं कि कैसे वो अपने परिवार के लिए पिलर बने हुए हैं. वीडियो पर आप एक नजर डालें. आप भी स्टार की कुछ खूबसूरत यादों में खो जाएंगे जिसे हमने बहुत जल्दी हो दिया. 

 

सिद्धार्थ के जाने से टूट गई थीं शहनाज

सिद्धार्थ के जाने से उनका परिवार तो टूटा ही साथ ही शहनाज गिल का दिल भी टूट गया था. दोनों की दोस्ती ‘बिग बॉस 13’ में शुरू हुई थी. सिद्धार्थ और शहनाज काफी करीबी दोस्त थे, तो वहीं फैंस ने दोनों को हमेशा एक कपल के रूप में ही देखा. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती का ही रिश्ता बताया. आज भी फैंस सिडनाज की जोड़ी को मिस करते हैं. सिद्धार्थ के निधन ने शहनाज को पूरी तरह से तोड़ दिया था. हालांकि, धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला. आज वो इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव हैं. वो जल्द ही सलमान खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. 

ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर