

Bigg Boss 16 Contestants List: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और बिजी एक्ट्रेस की बात करें तो रानी चैटर्जी उस लिस्ट में जरूर शुमार होंगी. कई सालों से रानी का जलवा भोजपुरी सिनेमा में बरकरार है और अभी भी वो छाई रहती हैं. जल्द ही उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनकी शूटिंग में फिलहाल रानी बिजी हैं. इसी बीच खबर आई है कि रानी इस बार बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में हिस्सा लेने जा रही हैं. अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये कहना मुश्किल है क्योंकि इस हसीना को कई बार बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा चुका है लेकिन हर बार वो शो में आने से इंकार कर देती हैं.
पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खूब सुर्खियां बंटोरी थी वहीं इस बार रानी चैटर्जी का नाम सामने आ रहा है. लेकिन हसीना ने साफ कर दिया है कि वो इसमें नहीं आ रही हैं क्योंकि वो शूटिंग में बिजी हैं. वहीं इससे पहले भी रानी बिग बॉस में आने का ऑफर ठुकरा चुकी हैं. एक इंटरव्यू में रानी ने कहा था कि वो बिग बॉस के घर के बाहर ज्यादा पैसे कमा लेती हैं तो फिर शो में जाकर अपना समय क्यों बर्बाद करें. आपको बता दें कि रानी चैटर्जी को बिग बॉस 15 का ऑफर मिला था जिस पर एक्ट्रेस ने कहा था- “उनकी टीम को इस शो के लिए अप्रोच किया गया था. लेकिन मैं इनका हिस्सा नहीं बनना चाहती.”
भोजपुरी की टॉप 5 एक्ट्रेस में शामिल हैं रानी चैटर्जी
वैसे आपको बता दें कि रानी चैटर्जी भोजपुरी सिनेमा की भी रानी हैं जिनकी तूती वहां खूब बोलती है. भोजपुरी की टॉप और सबसे महंगी एक्ट्रेस में शामिल है रानी का नाम. वहीं भोजपुरी फिल्मों के अलावा अब रानी चैटर्जी ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं लिहाजा उनकी पॉपुलैरिटी पहले से काफी बढ़ गई हैं लेकिन रानी मुखर्जी के मुताबिक उन्हें फिलहाल बिग बॉस जैसे शो की जरूरत नहीं है. अब इस बार ये हसीना शो को मना कर चुकी हैं.
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

