News in Brief

Akshaye Khanna Upcoming Movies: साल 2025 में बॉलीवुड का सबसे बड़ा विलेन बनकर अक्षय खन्ना ने ऐसा कोहराम मचाया कि हर कोई उनकी एक्टिंग को सलामी दे रहा है. पहले ‘छावा’ के औरंगजेब में लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया तो वहीं अब ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बनकर ऐसा तांडव किया कि बड़े से बड़े स्टार इनका मुरीद हो गया. लेकिन, वो कहते है ना पिक्चर अभी बाकी है दोस्त…ठीक समझा आपने. साल की दो मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्मों की लिस्ट इतनी धांसू है कि आने वाला वक्त भी इनके नाम होने वाला है. तो चलिए आपको बॉक्स ऑफिस के ‘धुरंधर’ की आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं.

‘दृश्यम 3’

‘दृश्यम’ एक सफल फ्रेंचाइजी फिल्म है. इसके दूसरे पार्ट में अक्षय ने आईजी के रूप में दमदार रोल निभाया था. खबरों की मानें तो आखिरी पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम जोरों से चल रहा है. कहा जा रहा है कि इसमें क्लाइमैक्स में अक्षय का जोरदार किरदार होगा. ऐसे में फैंस इस फिल्म का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

 

‘धुरंधर 2’

आदित्य धर ने अगले साल मार्च में ‘धुरंधर 2’ का ऐलान कर दिया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि पहले पार्ट में रहमान डकैत के किरदार की अधूरी कहानी को हो सकता है कि स्क्रीन पर दिखाया जाए. ये फैसला अक्षय खन्ना की भारी डिमांड को देखकर लिया जा सकता है. ऐसे में ये संभावना है कि ‘धुरंधर 2’ में उनके किरदार की वापसी हो. 

‘सेक्शन 84’ 

रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों फिल्मों के अलावा अक्षय खन्ना ‘सेक्शन 84’ की कास्ट में भी शामिल हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि इसे लेकर बात चल रही है. इसमें उनका किरदार निगेटिव हो सकता है.

‘इक्का’

बॉलीवुड के रहमान डकैत ओटीटी पर भी आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स के लिए बन रही हाई-ऑक्टेन थ्रिलर मूवी ‘इक्का’ में नजर आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि इसमें उनके साथ सनी देओल भी होंगे. दोनों एक साथ स्क्रीन 28 साल बाद शेयर करते नजर आएंगे. इसकी शूटिंग अभी चल रही है. ये अगले साल ओटीटी पर आ सकती है.