
11 Years PK Film: राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) का नाम ऐसे डायरेक्टर की लिस्ट में आता है जिनकी कहानियां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं. फिर चाहे वो ‘3 ईडियट्स’ हो या फिर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘पीके’. साल 2014 में आई ‘पीके’ फिल्म में हिरानी एक ऐसी कहानी लेकर आए कि वो लोगों के दिलों को मिनटों में छू गए. फिल्म में ना केवल गंभीर मुद्दे को उठाया बल्कि उसे स्क्रीन पर ऐसे पेश किया कि देखने वालों को मैसेज के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का मसाला भी मिला. इस मूवी के रिलीज को 11 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में मेकर्स ने अपनी फिल्म के किरदार भैरों सिंह का बीटीएस वीडियो शेयर किया. जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
संजय दत्त जब बने भैरों सिंह
4 मिनट 25 सेकेंड के इस वीडियो में संजय दत्त (Sanjay Dutt) के पहले दिन के शूट से लेकर आखिरी दिन के शूट के बेस्ट मोमेंट्स दिखाए गए हैं. साथ ही ये भी दिखाया गया है कि 5 साल जेल की सजा मिलने के सिर्फ 2 दिन पहले संजय ने अपनी किरदार का आखिरी सीन शूट किया था. पीके में संजय का किरदार भले ही छोटा था. लेकिन अपने इस किरदार में संजय ने ऐसी जान डाल दी कि वो एक जबरदस्त असर फिल्म में छोड़ गए.
‘अगर मेरे हाथ में होता…’ धर्मेंद्र की मौत के बाद टूट गईं ईशा देओल, इमोशनल पोस्ट में बयां किया दर्द, बोलीं- इस लॉस की कभी भरपाई
जामफाड़ की थी कमाई
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘पीके’उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और संजय दत्त जैसे सितारे इस मूवी में थे. ये एक पारिवारिक फिल्म थी जिसका बजट करीबन 85 से 122 करोड़ था. जबकि मूवी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 770 करोड़ किया था. राजकुमार हिरानी की बेहतरीन फिल्मों में ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘संजू’ और ‘डंकी’ शामिल है. इन सभी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और कई सितारों की पॉपुलैरिटी चरम पर पहुंच गई थी.
