
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Photo Viral: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा चल रही है. फैंस लगातार दोनों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पर नजर बनाए हुए हैं. इसी बीच इंटरनेट पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है. वायरल हो रही तस्वीरों में रश्मिका दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, जबकि विजय देवरकोंडा दूल्हे के रूप में शेरवानी पहने दिख रहे हैं. तस्वीरों में शादी का पूरा माहौल दिखाया गया है. स्टेज पर साउथ सिनेमा के बड़े सितारे जैसे महेश बाबू, उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और प्रभास भी नजर आ रहे हैं, जो इस नए जोड़े को आशीर्वाद देते दिखते हैं. आइए आपको इस तस्वीर का सच बताते हैं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फोटो वायरल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की दो तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर ही कहा जा रहा है कि कपल ने शादी कर ली है. तस्वीरों में रश्मिका दुल्हन की तरह सजी हुई हैं और विजह दूल्हा बने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं. मजेदार बात ये है कि तस्वीरों में मेहमानों की झलक तक दिखाई है. कपल की शादी में महेश बाबू और प्रभास दोनों की बराती बनकर पहुंचे हैं और इन दोनों तस्वीरों में दोनों ही न्यूली मैरिड कपल के साथ पोज भी दे रहे हैं. एक तस्वीर में कपल के साथ महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर दिखाई दे रहे हैं और दोनों नए जोड़े को आशीर्वाद दे रहे हैं. दूसरी तस्वीर में कपल के साथ प्रभास नजर आ रहे हैं. उन्हें भी बाराती बनाया गया है.
क्या है वायरल फोटो का सच ?
रश्मिका और विजय देवरकोंडा की ये तस्वीरें बेशक असली लग रही है लेकिन ऐसा नहीं है. ये फोटो AI से बनाई गई है और जिन्हें फैंस भी पहचान गए हैं. हालांकि, फैंस हैरान है कि कपल की असली जैसी तस्वीरें एआई पर बनाई गई है. ऐसे में इन तस्वीरों पर फैंस भर-भरकर रिएक्शन दे रहे हैं.
