
Dhurandhar Akshaye Khanna: 14वें दिन 700 करोड़ कमाकर धुरंधर ने कई और फिल्मों को रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. इस मूवी में रणवीर सिंह से ज्यादा रहमान डैकत के किरदार को लोगों ने पसंद किया. इस फिल्म में अक्षय ने कई ऐसे खतरनाक सीन भी किए जिसे देखकर कई लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि अक्षय सनी देओल के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं. यहां तक कि इस मूवी का नाम भी रिवील हो गया है.
28 साल बाद शेयर करेंगे स्क्रीन
रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय सनी देओल के साथ 28 साल बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. ये दोनों आखिरी बार साथ में बॉर्डर फिल्म में दिखे थे. ऐसे में खबरों की मानें तो इस फिल्म का नाम ‘इक्का’ है. हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी मुहर नहीं लगी है.लेकिन, अगर ऐसा होता है तो दो धांसू सितारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना अपने आप में ही मजेदार और बेहरतीन एक्सपीरियंस होगा.
क्राइम थ्रिलर है मूवी
खबरों की मानें को ‘इक्का’ एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है. कहा तो ये भी जा रहा है कि मूवी को सीधा नेटफ्लिक्स पर उतारा जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में दिया मिर्जा और संजीदा शेख के होने की खबरें भी आ रही हैं. हालांकि फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर कोई भी डिटेल अभी तक रिवील नहीं हुई है.
‘धुरंधर’ से भी बड़ा धमाका करने को तैयार अक्षय खन्ना, ये 4 फिल्में कर देंगी सबका सूपड़ा साफ, एक तो सनी देओल के है संग
2025 में छा गए अक्षय
अक्षय खन्ना हमेशा से भी अपनी पॉवरफुल परफॉर्मेंस से लोगों को अपना मुरीद करते आएं हैं. लेकिन, ये साल उनके लिए कुछ ज्यादा ही खास रहा. पहले ‘छावा’ में औरंगजेब का खूंखार रोल निभाया और अब ‘धुरंधर’ में रहमान का ऐसा किरदार निभाया कि हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है. इस फिल्म में अक्षय की एक्टिंग के अलावा उनके बलूच डांस एंट्री को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने का क्रेज काफी ज्यादा है लोग रील बनाकर पोस्ट कर रहे हैं.
