News in Brief

Rakhi Sawant Hijab Controversy: मुस्लिम महिला का हिजाब हाथ से नीचे खींचना बिहार सीएम नीतीश कुमार को भारी पड़ गया है. नेताओं से लेकर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज इसे लेकर अपना तीखा रिएक्शन दे रहे हैं. जावेद अख्तर, सना खान और जायरा वसीम के बाद अब राखी सावंत ने भी इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और ऐसी बात बोल दी कि उनका वीडियो पलक झपकते वायरल हो गया.

इस्लाम में किसी महिला का नकाब… 

राखी सावंत ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें हसीना ने पहले तो नीतीश कुमार को नमस्कार किया और उसके बाद ताबड़तोड़ निशाना साधा. राखी ने वीडियो में कहा- ‘इस्लाम में किसी महिला का नकाब या हिजाब कोई नहीं छू सकता. नीतीश कुमार इतने बड़े नेता है. उन्हें ये बात तो पता होनी चाहिए थी. नीतीश जी आपने ये क्या कर दिया? राखी ने अपने वीडियो में और भी कई सवाल किए. इसके साथ ही ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने ये भी कहा कि आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि उस महिला का कितना अपमान किया आपने.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

 

आपके कपड़े नीचे खींचे तो…

इसके साथ ही राखी ने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘अगर कोई पब्लिक में आपके कपड़े नीचे खींचे तो आपको कैसा लगेगा. आप औरत को इज्जत देतो हो..दूसरी तरफ उनकी इज्जत ऐसा करके उतार देते हो.’

महिला से माफी मांगो

राखी ने आगे कहा कि ‘वो यूपी और बिहार के सीएम का सम्मान करती हैं. लेकिन, महिलाओं के साथ अपमान या फिर बदसुलूकी बर्दाश्त नहीं करेंगी. खासकर बात जब धार्मिक पहनावे की हो.राखी ने कहा कि मैं गुजारिश करती हूं कि आप सभी के सामने उस महिला से माफी मांगे. राखी सावंत का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं.’ आपको बता दें, कुछ दिन पहले एक इवेंट में 1000 से  ज्यादा आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे.इसी दौरान हिजाब पहने मुस्लिम महिला को नीतीश ने एक हाथ से पत्र दिया और दूसरे हाथ से हिजाब नीचे खींचा. ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो हंगामा हो गया.