
Shalin Bhanot Second Wedding: दलजीत कौर से शादी और फिर तलाक के बाद शालीन भनोट एक बार फिर से दूल्हा बनना चाहते हैं. इन दोनों सितारों की शादी 6 साल तक चली और उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए. तलाक के 10 साल बाद शालीन के घर शहनाइयां जल्द बजने वाली हैं ऐसी खबर है. इस खबर को लेकर एक्टर ने रिएक्ट किया और सच खुद ही बता दिया.
क्या 2026 में शादी करने वाले हैं शालीन?
कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही हैं कि शालीन साल 2026 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इसे लेकर एक्टर ने हाल ही में टेली टॉक से बात की. एक्टर ने कहा- ‘मेरे जो करीबी हैं , वो मुझसे ये रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि अब मैं सिंगल नहीं रहूं. मेरी जिंदगी में एक दौर आने वाला है और मैं स्ट्रेस में हूं. मेरे रिश्तेदार और दोस्त मेनिफेस्ट कर रहे हैं कि अब वो मुझे सिंगल नहीं रहना देना चाहते. ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे सभी दोस्त शादीशुदा हैं. वो चाहते हैं कि मेरी अगले साल शादी हो जाए.’
कई हसीनाओं संग जुड़ा नाम
अपने पेरेंट्स के बारे में बात करते हुए शालीन ने कहा- ‘मेरे पेरेंट्स मेरे लिए भगवान की तरह हैं. मैं अपने सारे स्पेशल मोमेंट्स उनके साथ ही सेलिब्रेट करना चाहता हूं.’ शालीन का नाम टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. जिसमें सुम्बुल तौकीर और टीना दत्ता का नाम शामिल है. यहां तक कि शालीन की ‘बिग बॉस’ में टीना संग काफी नजदीकियां भी दिखी थीं. लेकिन, शो के खत्म होते-होते दोनों का रिश्ता भी टूट गया था.’
‘कॉमेडी सबके बस की बात नहीं…’ 10 साल बाद अंगूरी भाभी बनकर लौटीं शिल्पा शिंदे, शुभांगी अत्रे पर बोलीं- अच्छी एक्ट्रेस है लेकिन
इन टीवी शोज में किया काम
शालीन का दिलजीत कौर से एक बेटा है जिसका नाम जेडन है. शालीन से तलाक लेने के बाद दलजीत ने कुछ वक्त पहले दूसरी शादी भी की. लेकिन, उनका रिश्ता चंद महीने ही चला. टीवी की शोज की बात करें तो ये ‘सूर्यपुत्र कर्ण’, ‘दो हंसों का जोड़ा,’ ‘बेकाबू’, ‘कुलवधू’, ‘द रेड लैंड’ और ‘एयर होस्टेज’ में नजर आ चुके हैं.
