News in Brief

Ahaan Panday Reveals His Next Project: ‘सैयारा’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद अहान पांडे की अगली फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ये तो पहले से साफ था कि उनकी दूसरी फिल्म अली अब्बास जफर के साथ होगी, लेकिन अब तक इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी. अब पहली बार अहान ने खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि उनकी आने वाली फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है और इसके लिए वे पूरी तरह तैयार हैं. 

फैंस लंबे समय से इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे. हाल ही में एक मीडिया हाउस के साथ बातचीज में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही है. अहान ने कहा, ‘ये अली अब्बास जफर की फिल्म है. मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता. बस इतना कह सकता हूं कि कुछ ही महीनों में शूटिंग शुरू कर दूंगा’. उन्होंने ये भी साफ किया कि ये एक एक्शन फिल्म होगी, जिसे लेकर वे खुद भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. 

अहान पांडे की अगली एक्शन फिल्म

अहान ने आगे बताया कि इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे तीन ऐसे लोग लीड कर रहे हैं जिनकी उम्र 30 साल से कम है. उनके मुताबिक, ‘ऐसा काफी समय बाद होने जा रहा है. ये कुछ अलग और नया होगा’. उन्होंने ये भी बतायाकि दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. अहान की बातों से साफ है कि टीम कुछ नया ट्राय करने जा रही है और कहानी के साथ-साथ एक्शन भी दमदार देखने को मिलेगा. इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी भी लीड रोल में नजर आएंगी. दोनों पहली बार साथ काम करेंगे. 

‘क्या भगवान राम ने हिंसा…’ एक्टर ने ‘रामायण’ से की ‘धुरंधर’ में होने वाली खून खराबे की तुलना, बोले- ‘सीटी मारने से नहीं मरता विलेन…’

60 दिन तक लेंगे सख्त एक्शन की ट्रेनिंग

पिछले महीने पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अहान को इस फिल्म के लिए करीब 60 दिन की कड़ी एक्शन ट्रेनिंग लेनी होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, अली अब्बास जफर स्क्रीन पर रॉ और रियल एक्शन दिखाना चाहते हैं, जिसके लिए अहान को खास तैयारी करनी पड़ेगी. दिलचस्प बात ये है कि अहान की ट्रेनिंग की शुरुआत उनके जन्मदिन के दिन से होगी. रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि इस बार अहान के लिए कोई छुट्टी नहीं होगी. उनका जन्मदिन भी काम के साथ ही गुजरेगा. 

इसी साल किया ब्लॉकबस्टर डेब्यू

सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘अहान को 60 दिनों तक लगातार एक्शन की तैयारी करनी है, ताकि वे अपने किरदार के साथ पूरी तरह इंसाफ कर सकें’. इससे पहले भी अहान अपनी मेहनत और डिसिप्लिन को लेकर चर्चा में रहे हैं. इस नई फिल्म के लिए वह खुद को पूरी तरह बदलने के मूड में दिख रहे हैं. गौरतलब है कि ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का खूब प्यार मिला. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिल पर छप्परफाड़ कमाई की थी और ये उनकी ब्लॉकबस्टर डेब्यू बन गई.