सीरीज रिव्यू: ‘मिसेज देशपांडे’
रिलीज: 19 दिसंबर 2025
डायरेक्टर: नागेश कुकुनूर
शैली: मर्डर मिस्ट्री
स्टार रेटिंग: 3.5/5
हर एक कातिल कत्ल करने के पीछे कोई ना कोई सबूत जरूर छोड़ जाता है लेकिन यहां माजरा थोड़ा अलग है. 2 फीट की हरी रस्सी और घड़ी-घड़ी एक लाश मिलती है. सीरियल किलर खुद बताकर जाता है कि मारने वाली वही थी. सीरीज आपको एक मिनट भी पलक झपकाने तक का मौका नहीं देगी क्योंकि हर पल कोई ना कोई नया मोड़ सामने आ जाता है. यानी आपको सीरीज में एक से एक टर्न और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. आखिरी तक आपको पता ही नहीं चलेगा कि आखिर कातिल है कौन. हर सीन औ क्लू को देखने के बाद आपकी दिलचस्पी काफी बढ़ जाती है और आखिरकार कातिल मिल जाता है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.
मिसेज पांडे की कहानी
कहानी मुंबई में एक उभरते बॉलीवुड कलाकार विराट मल्होत्रा की हत्या के साथ शुरू होती है. एक सीरियल किलर एक के बाद एक कत्ल किए जा रहा है और हत्या करने का तरीका एक जैसा ही है. सभी को 2 फीट की हरे रंग की रस्सी से दम घोंटकर मारा जाता है. विराट मल्होत्रा की मौत के बाद पुलिस कमिश्नर अरुण खत्री मौका-ए-वारदात पर पहुंचते हैं. जिसके बाद कत्ल करने के तरीके को देखने के बाद कमिश्नर को शक हैदराबाद जेल में 25 साल से बंद कैद सीमा उर्फ मिसेज देशपांडे पर होता है. मिसेज देशपांडे ने पुणे में 8 मर्डर किए थे और हत्या का तरीका बिल्कुल वैसा ही था जैसा मुंबई का सीरियल किलर कर रहा है. अब यही से कहानी शुरू होती है.
मिसेज देशपांडे अपनी पहचान बदलकर हैदराबाद जेल में 25 सालों से सजा काट रही है. सीरीज में फिर अरुण खन्नी (प्रियांशु चटर्जी) की एंट्री होती है जो एक आईपीएस अधिकारी है और इस सीरियल किलर को बेनकाब करने का मिशल लेकर आया है. इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए कमिश्नर अरुण एसीपी तेजस फाड़के (सिद्धार्थ चंदेकर) को चुनते है जो एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी है. इस सीरियल किलर की तलाश के लिए मिसेज देशपांडे की मदद ली जाती है और उसे जेल से एक निजी पुलिस सुरक्षा के अंदर एक बंगले में रखा जाता है. जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है तो हत्यारे की साजिश की गुत्थी उलझने लगती है और हर पल सस्पेंस बढ़ता जाता है. हर एक एपिसोड में कातिल चकमा देने में सफल साबित होता है. हर एपिसोड में कहानी गहराती जाती है और दिलचस्पी की चरम सीमा आखिरी एपिसोड में देखने को मिलती है. जिसमें पता चलता है कि आखिर वो हत्यारा कौन है जो मिसेज देशपांडे की तरह हत्याओं को अंजाम दे रहा है. इसी के बाद कहानी में एक नया मोड़ सामने आता है, जिसे देखने के बाद आपकी दिलचस्पी काफी बढ़ जाती है. आखिरी तक कहानी आपको अच्छे से बांधे रखेगी और आखिरी तक कहानी सस्पेंस तोड़ेगी नहीं. हालांकि अब आपको लग रहा होगा कि सभी हत्याओं के पीछे मिसेज देशपांडे का ही हाथ था? यह तो सीरीज देखने के बाद ही साफ होगा कि आखिर कौन मुंबई में एक के बाद एक लोगों को मौत के घाट उतार रहा है.
मिसेज देशपांडे की एक्टिंग
एक्टिंग की बात करें तो मिसेज देशपांडे उर्फ जीन के रूप में माधुरी दीक्षित का इस सीरीज में एक ऐसा किरदार देखने को मिलता है जो आपने इससे पहले कभी नहीं देखा. अब तक आपने माधुरी को रोमांटिक, कॉमेडी, चुलबुली या फिर भोली भाली महिला के रूप में देखा है लेकिन इस सीरीज में उनका एक अलग ही किरदार है. आखिर में भी जब सीरीज का सस्पेंस टूटता है तो माधुरी ही कहानी की असली मास्टर निकलती हैं. वहीं बाकी कलाकारों ने भी काफी अच्छी एक्टिंग निभाई है.
सीरीज में क्या है खास
मिसेज देशपांडे की कहानी में सबसे खास सीरीज के खलनायकों के काले चेहरे खुलने का समय है. मिसेज देशपांडे ने किरदार को काफी बेहतरीन तरीके से पकड़ा है. सीरीज की कहानी काफी अच्छे से कसी हुई है. हालांकि जब आखिर में सस्पेंस टूटता है तो थोड़ी निराशा होती है. सीरीज को नागेश कुकुनूर ने डायरेक्ट किया है.
देखें या नहीं देखें?
अगर आपको क्राइम-थ्रिलर, सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री जॉनर की फिल्में सीरीज देखना पसंद है तो आप इसे जरूर देख सकते हैं. यह सीरीज आपको काफी पसंद आएगी. इस सीरीज में आपको अच्छा कंटेंट भी देखने को मिलेगा. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
