Nora Fatehi Accident: पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया. हसीना फ्रेंच म्यूजिक प्रोड्यूसर और डीजे डेविड गुएटा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर से निकली थीं. उसी दौरान एक्ट्रेस इस हादसे का शिकार हो गई. एक शराबी ड्राइवर ने अपनी कार से उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. हालांकि राहत की बात ये है कि हादसे में एक्ट्रेस नोरा को ज्यादा चोट नहीं आई. एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
नशे में धुत ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस नोरा फतेही का शनिवार को मुंबई में एक सड़क हादसा हो गया. वह मुंबई में डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में अपनी तय परफॉर्मेंस के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. एक सोर्स ने बताया कि एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी टीम तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गई. इस सड़क हादसे में उन्हें हल्की चोट आई. हालांकि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी, लेकिन नोरा ने काम पर लौटने की जिद की और आज रात सनबर्न 2025 में अपनी परफॉर्मेंस दी.
सिर में लगी चोट
एक सूत्र ने बताया, ‘नोरा फतेही एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं, जब वह डेविड गुएटा के साथ अपने तय परफॉर्मेंस के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार में टक्कर मार दी. उनकी टीम तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने हेमरेजिक चोट या अंदरूनी ब्लीडिंग का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन किया. डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि टक्कर से नोरा को हल्की सिर में चोट लगी है.’
सूत्र ने आगे बताया कि आराम करने की मेडिकल सलाह के बावजूद, एक्ट्रेस ने काम पर लौटने और अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने पर जोर दिया. उन्होंने शनिवार को सनबर्न फेस्टिवल में अपनी तय परफॉर्मेंस दी. नोरा सनबर्न 2025 में डेविड गुएटा के साथ स्टेज पर आने वाली थीं, ताकि अपने आने वाले इंटरनेशनल सिंगल की एक झलक दे सकें, जो उनके और अमेरिकन सिंगर सिएरा के साथ एक कोलैबोरेशन है, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज दी है.
