News in Brief

परवीन बाबी हिंदी सिनेमा का वो चेहरा थीं, जिसके जादू से कोई नहीं बच पाया. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के हर सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की और अपनी अदाकारी और खूबसूरती से अच्छे-अच्छों को दीवाना बना लिया. वहीं उनके चाहने वालों में एक्टर कबीर बेदी का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है, क्योंकि दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था. 80 के दशक में दोनों के प्यार की चर्चा हर जगह हो रही थी और हर कोई इस खबर को सुनने के बाद हैरान था. वहीं करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने बाद ये कपल अलग हो गया. लेकिन अब सालों बाद कबीर बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं. 

वीडियो में प्यार का किया इजहार
दरअसल सोशल मीडिया और यूट्यूब पर कबीर बेदी और परवीन बाबी का एक पुराना वीडियो वायरल रहा है, जिसमें वो स्पेन में पब्लिक के सामने इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर के बगल में परवीन बाबी भी बैठी हैं. इस वीडियो में स्पेन के इंटरव्यूअर कबीर से पूछते हैं कि आपके साथ बैठी महिला कौन हैं? जिसका जवाब देते हुए एक्टर बोलते हैं कि ‘ये परवीन बाबी हैं और हम 2 साल से दूसरे के साथ हैं. वो इंडिया का जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और आपने ने उन्हें हाल ही में टाइम मैगजीन के कवर पर देखा होगा. ये एक कमाल की महिला हैं और मुझे उनसे प्यार है.’ कबीर बेदी का परवीन के लिए प्यार देख फैंस खुद को रिएक्ट करने से नहीं रोक पाए और लाखों की संख्या में कमेंट्स की झड़ी लगा दी.

Add Zee News as a Preferred Source

कबीर और परवीन का रिश्ता टूटा
परवीन बाबी और कबीर बेदी की बीच नजदीकियां से लोग इसलिए हैरान थे, क्योंकि कबीर पहले से ही फेमस डांसर प्रतिमा बेदी से शादीशुदा थे. वहीं इन खबरों से परिवार पर असर पड़ता देख एक्टर ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया और खबरों की मानें तो इस रिश्ते का टूटना ही परवीन बाबी की मानसिक हालत का जिम्मेदार बना. लेकिन इन सभी अफवाहों का गलत बताते हुए कबीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि परवीन ने खुद इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था, उन्होंने नहीं.

 

परवीन ने कबीर को छोड़ा था
कबीर ने बताया कि उन्होंने परवीन से डॉक्टर की हेल्प लेने की रिक्वेस्ट की थी क्योंकि वह उस समय अपने मेंटल हेल्थ से जूझ रही थीं. उस समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘सच यही था कि मैंने उसे नहीं छोड़ा, उसने मुझे छोड़ा, परवीन को पहले से मेंटल प्रॉब्लम थी, वो मुझे छोड़ कर यूरोप चली गई, इंडिया आकार अपना करियर फिर से बनाना चाहती थी, अगर मैं बीच में कुछ बोलूं या उसकी मानसिक सेहत के बारे में बात करूं मैं, उसका बहुत नुकसान होता, लेकिन उस वक्त मैंने कुछ कहा नहीं, अपने बचाव में, मैंने कहा छोड़ दो, 5-6 साल बाद मैंने ये बात क्लियर की कि परवीन ने मुझे छोड़ दिया, मैंने परवीन को नहीं छोड़ा.’