News in Brief

रामचरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की घोषणा कुछ समय पहले ही की गई थी, जिसके बाद फिल्म के टीजर और फर्स्ट लुक की चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर हो रही है, जिससे फैंस के बीच फिल्म रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है. वहीं फिल्म की गाना ‘चिकिरी’ चिकिरी ने भी रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था और महज 24 घंटे में 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज पाकर साल का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना बन गया था. अब फिल्म ‘पेड्डी’ की कुछ फोटोज सेट से लीक हो गई हैं, जिसमें राम चरण नजर आ रहे हैं. 

फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण का लुक
राम चरण के ‘पेड्डी’ अवतार की फोटोज इंटरनेट पर वायरल होते ही फैंस के बीच हलचल और भी ज्यादा बढ़ गई है. इन लीक तस्वीरों में, सर्दी के इस मौसम में राम चरण दिल्ली के सबसे सुरक्षित जगह राष्ट्रपति भवन के पास अपने नए अवतार में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस लुक को देखने के बाद ये साफ-साफ पता लग रहा है कि वो इस बार अपने लुक साथ कुछ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

इस दिन होगी फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज
एक्टर की लीक फोटो के बाद से पर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है, जिसे साफ-साफ सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है. डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना के अंडर बन रही इस फिल्म में राम चरण के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे. मेगा स्टार राम चरण की ये फिल्म साल 2026, 27 मार्च को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी.