बॉलीवुड की 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ के रोल को लेकर अक्षय खन्ना खूब सुर्खियों में हैं. में धमाल मचाने वाले अक्षय खन्ना लंबे समय से अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. फिल्म ने भारत में 500 करोड़ नेट से ज्यादा की कमाई कर ली है और अक्षय की परफॉर्मेंस को खास तारीफ मिल रही है. इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है. इसमें वह एक्टिंग की दुनिया के अच्छे-बुरे पहलुओं पर बात की थी.
वायरल हो रहा है अक्षय खन्ना का वीडियो
अक्षय खन्ना ने अपने इस वीडियो में फिल्म सेट्स की एक ऐसी सच्चाई से पर्दा उठाया, जिससे ज्यादातर कलाकार जूझते हैं. उन्होंने ‘वाइल्ड फिल्म्स इंडिया’ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में फिल्मी नौकरी के पसंदीदा और नापसंद पहलुओं पर खुलकर बात की थी.
उन्होंने बताया था कि उनके लिए एक्टिंग का सबसे अच्छा हिस्सा असली काम है. वह कहते हैं,’मुझे लगता है बेस्ट पार्ट वो असली काम है, जो सेट पर जाकर, लोकेशन पर जाकर करना होता है. वो मेरे लिए सबसे अच्छा हिस्सा है.’ लेकिन जब सबसे खराब हिस्से की बात आई तो अक्षय ने बिना हिचकिचाहट कहा कि नाइट शूट्स उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं’.
अक्षय खन्ना को नहीं पसंद नाइट शूट
अक्षय खन्ना ने कहा, ‘वर्स्ट पार्ट… शायद कभी-कभी नाइट में शूट करना पड़ता है, कभी-कभी सुबह 5 बजे तक, 6 बजे तक, वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है. वो मुझे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता, तो शायद वो सबसे खराब हिस्सा है.’अक्षय ने यह भी खुलासा किया कि एक्टिंग उनके लिए कोई प्लान्ड चॉइस नहीं थी, बल्कि बचपन से ये ही एकमात्र रास्ता लगता था. उन्होंने कहा- ‘मेरे लिए कोई और ऑप्शन नहीं था. मैं एक्टर इसलिए नहीं बना क्योंकि मुझे एक्टर बनना था, हां वो बनना चाहता था, लेकिन उसके अलावा, बहुत छोटी उम्र से मुझे लगा कि मैं कुछ और कर ही नहीं सकता. कुछ और करने से न खुशी मिलेगी, न संतुष्ट. एक्टिंग के अलावा कुछ नहीं कोई ऑप्शन नहीं.’
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इसने अपने साथ दस्तक देने वाली सभी फिल्मों को धूल चटा दी. साथ ही, पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी यह लगातार तोड़ रही है. इस साल की यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ बॉलीवुड फिल्म है. फिल्म ‘धुरंधर’ का टोटल नेट कलेक्शन 546.05 करोड़ रुपये हो चुका है. आज के अंतिम आंकड़े आने के बाद इनमें और बढ़त दर्ज होगी. ‘धुरंधर’ का अगला लक्ष्य 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है. 25 दिसंबर तक इसके आगे कोई मजबूत भारतीय फिल्म नहीं है. इसके बाद 25 दिसंबर को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज होगी.
