Dhurandhar Box Office: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने अब एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और महज 17 दिनों की रिलीज के बाद ही फिल्म भारत की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ने इस लिस्ट में जगह बनाते हुए संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ को 10वें स्पॉट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. मल्टीस्टारर ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर अपना बज क्रिएट किए हुए है, जिसके चलते फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं.
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
सैकनिल्क के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने अब तक 555.5 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसमें रविवार की कमाई भी शामिल है. जबकि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 553 करोड़ ही था, जिसके चलते ‘धुरंधर’ ने ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस की रेस में पीछे छोड़ दिया है.
टॉप 3 में शमिल हुई ‘धुरंधर’
आदित्या धर के डायरेक्शन में बनीं ‘धुरंधर’ साल 2025 की तीसरी ऐसी फिल्म है, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है और महज 17 दिनों में टॉप 3 में शमिल हो गई है. वहीं ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ का लाइफटाइम कलेक्शन 622 करोड़ रुपए है. विक्की कौशल की ‘छावा’ ने 603 करोड़ कमाई की है, जिसे आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’ पीछे छोड़ सकता है.
‘धुरंधर-2’ का बेसब्री से इंतजार
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने थिएटर में धमाल मचा दिया है और अब फैंस बेसब्री से उसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं लोगों को फिल्म ‘धुरंधर’ के 2 पार्ट से काफी उम्मीदें हैं. खबरों की मानें तो फिल्म के दूसरे भाग में भी अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल दिखाई देंगे.
