रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इन दिनों हर जगह छाई हुई है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. वहीं ऐज 17वें दिन फिल्म ने 500 करोड़ रुपए के आकड़ें को पार कर लिया है. लेकिन आज हम फिल्म के बारे में नहीं बल्कि मूवी के एक ऐसे अहम किरदार और कलाकार के बारे में बात करेंगे, जिन्हें इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत और मुश्किलों का सामना करना पड़ा. आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ‘उजैर बलोच’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर हैं. उन्होंने फिल्म में इस किरदार से काफी वावाही लूटी है और दर्शकों को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया है.
इन टीवी शोज में आए नजर
दानिश पंडोर आज 38वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ टॉप 10 इंडियन फिल्म में शमिल हो गई है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग का सफर टीवी सीरीयल ‘कितनी हैं मोहब्बतें’ से शुरु किया. इस शो के बाद उन्होंने ‘एजेंट राघव’, ‘क्राइम ब्रांच’ और ‘इश्कबाज’ जैसे पॉपुलर शोज में काम किया. लेकिन इन सभी टीवी सीरीयल में उन्हें छोटे-छोटे किरदारों की भूमिका मिलती थी, जिससे वो काफी परेशान थे.
‘छावा’ से मिली पहचान
दानिश पंडोर की लगातार मेहनत और सब्र के चलते उन्हें ओटीटी पर अपना टेलैंट दिखाने का मौका मिला. उन्होंने सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से डेब्यू किया, जिसमें वो बड़ा बदरिया के किरदार में नजर आए. वहीं इस सीरीज के बाद उन्हें ‘मत्स्य कांड’ और ‘बॉम्बर्स’ जैसी सीरीज में मौका मिला, जिससे उन्होंने फैंस के बीच अपनी पहचान बनाई. ओटीटी पर धूम मचाने के बाद साल 2023 में फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ और फिल्म ‘डबल Xl’ में काम किया. लेकिन उन्हें असली पहचान विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से मिली, जिसमें उन्होंने इकलाख खान का किरदार निभाया था.
फिल्म ‘धुरंधर’ से छाए दानिश
‘छावा’ में धमाल मचाने के बाद इस दनिश पंडोर ‘धुरंधर’ में अपने किरदार उजैर बलोच, (जो कि रहमान डकैत का वफादार है) में नजर आ रहे हैं. इस रोल में दनिश ने अपनी बेहतरीन कलाकारी का परिचय देकर दर्शकों को चौंका दिया है.
