Salman Khan Battle of Galwan: 18 दिनों में 876.50 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी ‘धुरंधर’ फिल्म की बॉक्स ऑफिस गूंज आने वाले साल में भी सुनाई देगी. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने बाकी सभी फिल्मों का सूपड़ा साफ कर दिया है. यहां तक कि साल 2026 में मार्च में ईद के मौके पर इसका दूसरा पार्ट यानी कि ‘धुरंधर 2’ आने की भी खबर है. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि भाईजान अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को किसी और तारीख पर थिएटर में ला सकते हैं.
क्लैश से घबराए सलमान खान
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपने 60वें बर्थडे पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करने वाले थे. ‘धुरंधर 2’ ने ईद पर रिलीज की बुकिंग पहले ही कर ली. ऐसे में कहा जा रहा है कि सलमान किसी भी क्लैश से बचना चाहते हैं और कोई और डेट फिल्म के रिलीज की तलाश रहे हैं.
‘धुरंधर 2’ से डरे भाईजान
सूत्रों की मानें तो ईद के आसपास का एक और ऑप्शन था लेकिन मेकर्स इसे थिएटर में लाने से बच रहे हैं. वो नहीं चाहते ही उनकी फिल्म का क्लैश किसी और मूवी से हो. वो भी तब जब उस मूवी के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का डंका बजा दिया है. इसीलिए टीम अब ऐसी तारीख तलाश रही है जो इस फिल्म के लिए एकदम सुटेबल हो. खबरों की मानें तो मेकर्स मार्च से जून के बीच स्लॉट्स देख रहे हैं. टीम इस पर लगातार काम कर रही है और ऐसी उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन दिन में किसी तारीख को फिल्म के लिए तलाश लें.
3 घंटा 34 मिनट की सबसे खूंखार मूवी, 18वें दिन 2025 की बिगेस्ट हिट फिल्मों को चबा गई साबुत, IMdb रेटिंग 8.6
सच्ची घटना से इंस्पायर है मूवी
सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म सच्ची घटना से इंस्पायर है. ये फिल्म साल 2020 में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच गलवान में हुए झड़प पर आधारित है. जहां पर सैनिकों ने बिना हथियार के डंडे और पत्थरों से लड़ाई लड़ी थी. इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं.
