Amitabh Bachchan Share Ikkis First Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा करीब 2 साल पहले ही अपनी एक्टिंग का डेब्यू कर चुके थे, लेकिन अब अगस्त्य बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं. अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म ‘इक्कीस’ नए साल के मौके पर यानी 1 जनवरी 2016 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म को लेकर बच्चन परिवार में काफी खुशी देखने को मिल रही है. मंगलवार को मुंबई में ‘इक्कीस’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जिसमें अमिताभ बच्चन भी पहुंचे. अब हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग पर एक भावुक नोट शेयर किया. जिसमें उन्होंने ‘इक्कीस’ पर अपना पहला रिव्यू शेयर किया. इसमें उन्होंने अपने नाती अगस्त्य की जमकर तारीफ की.
अमिताभ बच्चन ने देखी ‘इक्कीस’
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा जब अगस्त्य स्क्रीन पर आते हैं, परिपक्व और ईमानदार दिखते हैं, जिसके चलते उन पर से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल हो जाता है. इक्कीस फिल्म का रिव्यू करते हुए बिग बी ने लिखा ‘जब अपने नाती को ‘इक्कीस’ में देखा, भावनाएं बह निकलीं. वो समय याद आ गया जब उसकी मां, श्वेता प्रसव पीड़ा में थे और उसे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसका जन्म हुआ और उसे कुछ घंटों बाद गोद में लिया फिर उसकी आंखों के रंग पर चर्चा करना, कि क्या उसकी आंखें नीली हैं? फिर उसका बड़ा होना..एक्टर बनने का उनका पर्सनल फैसला और अब आज रात उसे पर्दे पर देखना, हर बार जब वो किसी फ्रेम में होता है तो मैं उस पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाता.’
अगस्त्य के किरदार की जमकर की बिग बी ने तारीफ
बिग बी ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा कि उन्होंने इक्कीस का रिव्यू एक नाना का नहीं, बल्कि सिनेमा के एक ‘अनुभवी दर्शक’ के तौर पर दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा ‘उनकी मैच्योरिटी, उकी एक्टिंग में बिना किसी फिल्टर की ईमानदारी, उनकी मौजूदगी किरदार को काफी सही ठहराती है. कोई बनावटीपन नहीं, बस साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 21 साल पहले बहादुर सिपाही अरुण खेत्रपाल, हर शॉट में परफेक्शन. जब वो फ्रेम में होते हैं तो आप की नजर सिर्फ उन पर ही ठहर जाती है और ये एक नाना नहीं बल्कि सिनेमा हार्ड कोर सिनेमा लवर बोल रहा है.’
निर्देशक की बिग बी ने की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने फिल्म का रिव्यू देते हुए आखिर में निर्देशक श्रीराम राघवन की भी जमकर तारीफ की. बिग बी ने लिखा ‘फिल्म प्रेजेंटेशन, अपने लेखन और निर्देशन में फ्लॉलेस है और जब यह खत्म होती है तो आंखों में खुशी और गर्व के आंसू आ जाते हैं. आपके पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं होते है. बस खामोशी होती है जो सिर्फ मेरी है और मैं ही समझ सकता हूं. बस और कुछ नहीं बहुत प्यार. ‘
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
बता दें कि इक्कीस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है और इसमें उनके साथ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी लीड रोल में नजर आई है. अगस्त्य और सिमर भाटिया के साथ फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी है. फिल्म में धर्मेंद्र ने खेत्रपाल के पिता ब्रिगेडियर एम. एल. खेत्रपाल का किरदार निभाया है. इनके अलावा फिल्म में विवान शा, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, एकावली खन्ना, श्री बिश्नोई और सुहासिनी मुलय जैसे सितारे भी नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 1 जनवरी 2026 को दस्त देने वाली है.
