Diljit Dosanjh Movie: फेमस एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘पंजाब 95’ समाजसेवी जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बेस्ट है. इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म के डायरेक्टर ने बीते दिनों दावा किया कि CBFC की तरफ से फिल्म की असल सच्चाई छुपाने के लिए फिल्म में कई कट्स लगाने का कहा जा रहा है. फिल्म को CBFC से मंजूरी न मिलने के वजह से अब डायरेक्टर का दर्द छलका है.
फिल्म ‘पंजाब 95’ पर बयां किया दर्द
दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब 95 के डायरेक्टर हनी त्रेहन ने अपनी आपबीती सुनाई है. उनका कहना है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड को सौंपे हुए 3 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक फिल्म को मंजूरी नहीं मिल पाई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दर्द बयां करते हुए लिखा कि फिल्म किसी कोने में जलते हुए छोटे से दीए की तरह है जो अपने आसपास रोशनी फैलाने की कोशिश करता है.

3 साल पहले मंजूरी के लिए भेजी फिल्म
डायरेक्टर हनी त्रेहन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई और उसमें लिखा कि हमें आज भी उम्मीद है कि CBFC के किसी कोने में एक दिन वो दीया जरूर जलेगा. शायद मैं कुछ ज्यादा ही उम्मी कर रहा हू. आखिर में उन्होंने जसवंत सिंह खालड़ा के शब्द मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं लिखे हैं. इस पोस्ट को दिलजीत ने भी शेयर किया. त्रेहन ने अपनी स्टोरी में लिखा ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह! आज 22 दिसंबर है. आज ही के दिन 3 साल पहले हमारी फिल्म ‘पंजाब 95′ CBFC (सेंसर बोर्ड) के पास सर्टिफिकेशन के लिए गई थी. आज 22 दिसंबर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व भी है. ये संयोग अगर हालात इतने कड़वे न होते तो शायद अच्छा लगता. लेकिन सच्चाई ये है कि सत्ता पर बैठे लोग सच से, अपने इतिहास से डरते हैं. जैसा कि हम जानते हैं जो इतिहास भुला दिया जाता है, वो दोहराया जाता है. वॉशिंगटन पोस्ट की टैगलाइन है- अंधेरे में लोकतंत्र मर जाता है. मैं इसमें एक छोटा सा बदलाव करना चाहूंगा, जो हमारे हालात के ज्यादा करीब है.’
‘मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं..’
हनी त्रेहन ने पोस्ट में आगे लिखा ‘जैसे अंधेरे को हराने के लिए एक दीया काफी होता है, वैसे ही अज्ञानता को हराने के लिए भी कोने में जलता हुआ एक छोटा सा दीया, जो अपने आसपास रोशनी फैलाने की कोशिश करता है. बस यही उम्मीद है आज भी उम्मीद है कि CBFC के किसी कोने में एक दिन वो दीया जरूर जलेगा. शायद मैं कुछ ज्यादा ही उम्मीद कर रहा हूं, मैं अंधेरे को चुनौती देती हूं- जसवंत सिंह खालड़ा.’
