News in Brief

Avengers Doomsday Teaser Out: करीब 7 साल के लंबे इंतजार के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अपनी सबसे हिट फ्रेंचाइजी ‘एवेंजर्स’ के नए पार्ट ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के साथ वापसी कर रहा है. मेकर्स ने हाल ही में इसका ऑफिशियल टीजर रिलीज किया है, जिसने आते ही फैंस के बीच हलचल मचा दी है. खास बात ये है कि क्रिस इवांस एक बार फिर अपने मशहूर किरदार में नजर आने वाले हैं. मार्वल फिल्मों का क्रेज सिर्फ विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी जबरदस्त है. 

एवेंजर्स हमेशा से इंडियन ऑडियंस की फेवरेट रही है. अब तक एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की 4 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें ‘द एवेंजर्स’, ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’, ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ शामिल हैं. इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. ‘एंडगेम’ के बाद से ही फैंस अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इसी बीच कई बार फिल्म से जुड़े प्रीव्यू, सेट की तस्वीरें और अफवाहें सामने आईं, जिससे लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई थी. 

मेकर्स ने टीजर जारी कर दिया फैंस को बड़ा तोहफा

अब मेकर्स ने टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के टीजर की शुरुआत स्टीव रोजर्स यानी क्रिस इवांस से होती है. वे अपनी मोटरसाइकिल से उतरकर घर की ओर जाते दिखते हैं और पीछे एवेंजर्स की आइकॉनिक थीम म्यूजिक बज रही होती है. इस सीन को देखकर फैंस को पुराने दिनों की याद आ जाती है. हालांकि, टीजर में किसी बड़े एक्शन सीन की झलक नहीं दिखाई गई है. इसके बजाय कहानी स्टीव रोजर्स की पर्सनल जिंदगी पर आधारित है. 

6 साल के अंदर रिलीज हुईं वो 4 बेहतरीन फिल्में, 3 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, चौथी ने दिलों पर किया राज, सभी के गानों ने यादों में भरी मिठास

फिल्म में लौटे कैप्टन अमेरिका

टीजर में स्टीव रोजर्स अपने कैप्टन अमेरिका के सूट को अनपैक करते हुए दिखाई देते हैं. सूट को देखते ही वे पुरानी यादों में खो जाते हैं. उनके चेहरे के हाव-भाव साफ बताते हैं कि उन्होंने अपनी पिछली जिंदगी को पूरी तरह भुलाया नहीं है. बस उन्होंने उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला किया है. ये सीन काफी इमोशनल लगता है और दर्शकों को स्टीव के किरदार से फिर से जुड़ने का मौका देता है. मेकर्स ने बिना ज्यादा डायलॉग के ही इस इमोशन को अच्छे से दिखाया है. 

1 मिनट 21 सेकंड के टीजर ने मचाया तहलका

टीजर की सबसे खास और चौंकाने वाली बात ये है कि स्टीव रोजर्स के हाथ में एक न्यूबॉर्न बेबी नजर आता है.  इस सीन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद स्टीव ने अपनी जिंदगी के लिए एक नया रास्ता चुना है. करीब 1 मिनट 21 सेकंड के इस टीजर में साफ इशारा मिलता है कि स्टीव रोजर्स किसी न किसी रूप में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में वापसी कर रहे हैं. यही वजह है कि फैंस इस टीजर को बार-बार देख रहे हैं. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन आने लगी हैं. 

2026 दिसंबर में रिलीज हुई ये धांसू फिल्म 

एक यूजर ने लिखा, ‘फाइनली 7 साल बाद कोई नई एवेंजर्स फिल्म देखने को मिल रही है’. वहीं दूसरे ने कहा, ‘वेलकम बैक स्टीव रोजर्स’. क्रिस इवांस के अलावा इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ की भी वापसी होने जा रही है, जिससे एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. बता दें, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फैंस अभी से इस तारीख का इंतजार कर रहे हैं.