News in Brief

Dhurandhar Worldwide Collection: 2025 में कई फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया, लेकिन ऐसी कम ही फिल्में रहीं, जिन्होंने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया, लेकिन 19 दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई 3 घंटे 34 मिनट की फिल्म ये कारनामा करने जा रही है, जो जल्द ही ‘दंगल’ (1900-2024 करोड़), ‘बाहुबली 2’ (1810 करोड़) और ‘आरआरआर’ (1300-1390 करोड़) का भी रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं. 

हम यहां 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात कर रहे हैं, जो हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इतना ही नहीं, ये 2025 में की वो पहली फिल्म बन चुकी है, जिसने इतनी बड़ी अचीवमेंट अपने नाम की. खास बात ये है कि तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई में मजबूती बनी हुई है. 

भारत में हुई 580 करोड़ से ज्यादा की कमाई 

शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद फिल्म ने खुद को स्थिर कर लिया है और दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है. तीसरे हफ्ते के सोमवार को कमाई में हल्की गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बाद फिल्म ने तेजी से वापसी की. रिलीज के 19वें दिन यानी मंगलवार को ‘धुरंधर’ ने भारत में 17.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 589.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा अब 707.25 करोड़ रुपये हो चुका है. 

7 साल का लंबा इंतजार… 2026 के 12वें महीने में मचेगा धमाल, उससे पहले मेकर्स ने ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धांसू टीजर जारी कर मचाया बवाल

19 दिन में कमा डाले 900 करोड़ 

ये अपने आप में बड़ी सक्सेस मानी जा रही है. वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर’ का परफॉर्म काफी मजबूत बना हुआ है. खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका और मिडिल ईस्ट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब तक फिल्म इंटरनेशनल मार्केट से करीब 22 मिलियन डॉलर (लगभग 182.6 करोड़) की कमाई कर चुकी है. 19 दिनों में दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 905 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

बनने वाली है 2025 की ऑल टाइम टॉप ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म

मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ‘धुरंधर’ का नाम अब ऑल टाइम टॉप ग्रॉसिंग इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाला है. बुधवार तक फिल्म के ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘एनिमल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ने की उम्मीद है. जिस तरह से फिल्म हर मार्केट में लगातार टिके हुए कलेक्शन कर रही है, उससे साफ है कि इसकी थिएटर रन अभी और लंबी चलने वाली है. 2025 की ये सबसे मजबूत फिल्मों में से एक बन चुकी है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन लीड रोल में नजर आ रहे हैं.