3 Idiots sequel: 16 साल पहले आई ‘3 ईडियट्स’ के सीक्वेल बीते कई दिनों से सुर्खियों में है. एक रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया कि इसके अगले पार्ट का नाम ‘4 ईडियट्स’ होगा. इतना नहीं चौथे ईडियट की तलाश भी मेकर्स कर रहे हैं. इन खबरों के बीच इस फिल्म के एक सितारे ने चुप्पी तोड़ी. साथ ही इन खबरों को लेकर रिएक्ट किया है. जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मूवी के दूसरे पार्ट का आना कहीं ना कहीं हो सकता है कि पक्का हो.
‘3 ईडियट्स’ सीक्वेल पर बोले शरमन जोशी
‘3 ईडियट्स’ में राजू रस्तोगी का रोल शरमन जोशी ने प्ले किया था. ऐसे में खबरें आ रही हैं कि आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी का ‘4 ईडियट्स’ में आना करीना कपूर के साथ पक्का है. हाल ही में हिंदुस्तान से बात करते हुए शरमन जोशी ने दूसरे पार्ट को लेकर अपनी राय रखी. एक्टर ने कहा- ‘मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा हो. लेकिन, अभी मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. कुछ वक्त पहले भी ऐसी खबरें आई थीं. लेकिन, वो एक कैंपेन का हिस्सा था. पूरी उम्मीद करता हूं कि इस बार ये खबरें सच हों.’
ऐसे मिला था फिल्म का ऑफर
शरमन जोशी से पूछा गया कि क्या फिल्म के दूसरे पार्ट को वहीं से शुरू करेंगे जहां से पहले पार्ट खत्म हुआ था. एक्टर ने कहा कि ‘उन्हें इस बारे में कोई भी क्लू नहीं है. राजू सर, राइटर अभिजीत और आमिर इस पर काम कर रहे होंगे. इस बातचीत के दौरान शरमन ने फिल्म से जुड़ी पुरानी बातों को याद किया. एक्टर ने बताया कि कैसे उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला था.’
16 साल पहले की थी छप्परफाड़ कमाई
शरमन ने कहा कि ‘मैं उस वक्त जिम में था और सिक्स पैक्स एब्स बना रहा था. इसके बाद मुझे फाइनल कॉल आई राजू सर की. उन्होंने कहा कि तू 3 साल तक जिम की शक्ल नहीं देखेगा. शरमन ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस फिल्म ने उनकी लाइफ पर एक गहरा इफेक्ट छोड़ा है. मैं जब भी ‘3 ईडियट्स’ कहता हूं मेरे चेहरे पर अपने आप एक स्माइल आ जाती है. ये कहानी सही में फेयरीटेल लगती है.’ आपको बता दें, इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था. इसका बजय 55 से 70 करोड़ था और मूवी ने 400 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. ये फिल्म उस साल की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म है.
