News in Brief

Kartik Aaryan on Affair: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरा मैं तेरी मैं तेरी तू मेरा’ 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. ये दोनों सितारे कई दिनों से एक साथ फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. खास बात है कि कार्तिक के साथ इस मूवी में वो एक्ट्रेस हैं जिनके साथ उनकी अफेयर की खबरें पहले आ चुकी हैं. यही नहीं,अनन्या के अलावा एक्टर का नाम कृति सेनन और सारा अली खान संग भी जुड़ चुका है. ऐसे में पहली बार कार्तिक आर्यन ने इन अफेयर्स और प्लेबॉय इमेज को लेकर करारा जवाब दिया है.

रिलेशनशिप में रहा वफादार

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने कहा- ‘मैं कभी प्लेबॉय नहीं बना. मैं हर रिलेशनशिप में वफादार रहा हूं हमेशा से. आपको बताता हूं होता क्या है..मीडिया में एक नजरिया रहता है. रिलेशनशिप टाइमलाइन, अफवाहें, कहानियां…मैं उसी कॉन्टेक्स में बात कर रहा हूं. ओवरलैपिंग कभी नहीं हुई. ये सब अटकलें  हैं बस.’

Add Zee News as a Preferred Source

खुलेआम रिश्तों की नहीं करता बात

एक्टर ने आगे कहा कि ‘मैं कभी भी पब्लिकली अपने रिश्तों के बारे में बात नहीं करता. हर एक्टर की निजी लाइफ को लेकर कुछ ना कुछ कहानियां बनती रहती हैं. जब आप इस इंडस्ट्री में हैं चो हर चीज को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है.रिश्तों की बात करें तो जैसे कॉलेज के रोमांस में लोग गिनने या फिर लेबल लगाने लगते हैं. कई बार ये बातें सच सभी नहीं होतीं.’

2025 के बाद 2026 की सारी फिल्मों को रौंद डालेगी ‘धुरंधर 2’, मेकर्स ने की है इतनी तगड़ी प्लानिंग, चकनाचूर हो जाएंगे सारे रिकॉर्ड्स

 

तीन हीरोइनों संग अफेयर की खबरें

कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड की उन तीन हसीनाओं के साथ जुड़ा जिनके साथ उन्होंने मूवीज की. पहली बार सारा अली खान के साथ कनेक्ट हुआ फिल्म ‘लव आजकल 2’ में. इसके बाद कृति सेनन और अनन्या पांडे संग भी. खास बात है कि वो कई बार खुलेआम कह चुके हैं कि वो 100 पर्सेंट सिंगल हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो इस मूवी के बाद कार्तिक के पास ‘आशिकी’ मूवी है. इसमें उनके साथ श्रीलीला हैं. ये आखिरी बार स्क्रीन पर ‘भूल भुलैया 3’ में दिखे थे. ये मूवी साल 2024 में आई थी.