News in Brief

Don 3 Big Update: फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से जुड़ी बड़ी खबर है. कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस मूवी से रणवीर सिंह ने किनारा कर लिया है. लेकिन, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर (Ranveer Singh) ने फिल्म खुद नहीं छोड़ी बल्कि उन्हें मेकर्स ने फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. खबरों की मानें तो ऐसा एक्टर की अचानक बढ़ती डिमांड की वजह से किया गया है. हालांकि इसे लेकर सिर्फ मीडिया रिपोर्ट है. किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

क्या रणवीर को किया बाहर?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर ने फिल्म को खुद नहीं छोड़ा बल्कि उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया गया है. सूत्रों की मानें तो ये फैसला एक्टर की अनरीजनेबल मांग की वजह से लिया गया है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि रणवीर ने फिल्म को नहीं छोड़ा है. जो भी अफवाहों में बातें चल रही है वो सच नहीं है. रणवीर ने ‘डॉन 3’ से किनारा नहीं किया है. जैसा कि कई अफवाहों में कहा जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है. कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने उन्हें तीन बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बाद ‘डॉन 3’ का ऑफर दिया था. वो संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ बंद करने के बाद भी उनके साथ खड़े रहे. क्योंकि उस वक्त मार्केंट में उनकी पॉपुलैरिटी पर थोड़ा असर पड़ा था.

‘डॉन 3’ मुश्किल में

इसके साथ ही कहा गया कि रणवीर ‘डॉन 3’ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है. इसमें वो अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के किरदार को स्क्रीन पर निभाते नजर आएंगे. जो किसी भी एक्टर के लिए सपने जैसा किरदार है.

Party से लेकर Clubs तक गूंजे बॉलीवुड के ये सुपरहिट 5 गाने,बजते ही फ्लोर पर लग गई आग,जिनके बिना DJ अधूरा

 

रणवीर पर बना हुआ है सस्पेंस

कहा जा रहा है कि फरहान ने रणवीर पर उस वक्त भरोसा किया जब कोई उनके ऊपर हाथ रखने को तैयार नहीं था. उस वक्त उनकी ‘धुरंधर’ भी नहीं आई थी. कहा तो ये भी जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सिलेक्टिव हो गए हैं. वो संजय लीला भंसाली और लोकेश कनगराज और एटली जैसे डायरेक्टर्स संग कोलैबोरेट करना चाहते हैं.