
फिल्म धुरंधर के बाद एक्टर अक्षय खन्ना लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. इन दिनों वह दृश्यम 3 का नाम भी शामिल था, लेकिन उन्होंने अचानक से इस मूवी से बाहर होकर हर किसी को हैरान किया है. दृश्यम 3 के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने एग्रीमेंट साइन करने के बावजूद मूवी को छोड़ने के लिए अक्षय की आलोचना की.वहीं, अब राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी एक्टर अक्षय खन्ना के सपोर्ट में उतरे हैं.
अक्षय खन्ना के सपोर्ट में उतरे राइटर-डायरेक्टर
हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ‘जब उनके पास कोई प्रोड्यूसर उन्हें साइन करने के लिए लाइन में नहीं लगा था, तब भी वे बहुत सोच-समझकर फिल्में चुनते थे. अब जब उनके पास कई विकल्प हैं, तब भी वे जल्दबाजी में फिल्में साइन नहीं कर रहे हैं. मुझे नहीं पता अक्षय और प्रोड्यूसर (कुमार मंगत पाठक) के बीच क्या हुआ. लेकिन अक्षय खन्ना इतने प्रोफेशनल हैं कि वे किसी भी काम से तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक उनके पास ऐसा करने का कोई वैलिड कारण न हो.’
ये भी पढ़ें: 3 घंटे 34 मिनट की धांसू फिल्म, बनी बॉलीवुड के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी मूवी; दुनियाभर में बजा डंका; जल्द टूटेगा आमिर-SRK का रिकॉर्ड!
वहीं, जब रूमी से पूछा गया कि फिल्म छोड़ने के लिए डिस्टर्बिंग एलिमेंट क्या हो सकते हैं? इसपर रूमी कहते, ‘मुझे नहीं पता. लेकिन मुझे इतना जरूर पता है कि जब मैंने उन्हें ‘गली गली चोर है’ के लिए साइन किया था, तब अक्षय मुझसे लगातार किसी ऐसे एक्टर को साइन करने की गुजारिश कर रहे थे, जो ज्यादा बिकने वाला हो. क्या यह किसी लालची इंसान की तरह लगता है?’
दृश्यम-3 विवाद पर दिया साथ
बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के ‘दृश्यम-3’ से बाहर होने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें एक सोलो फिल्म बनाने की चुनौती दी है. साथ ही अजय देवगन की अक्षय के अचानक फिल्म छोड़ने पर प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया है. अभिषेक ने ईटाइम्स को बताया- ‘उन्होंने (अजय ने) इसे पूरी तरह से मुझ पर छोड़ दिया था. वैसे, यह सब मेरे अक्षय और प्रोडक्शन से जुड़ा है इसलिए, मैं इस पहलू को छोड़ देना चाहूंगा कि हमने इस मामले को कैसे सुलझाया.
ये भी पढ़ें: 2 घंटा 4 मिनट में बदले वाली फिल्म…जिसने बदल दी मशहूर डायरेक्टर की जिंदगी, मिलेगा तगड़ा सस्पेंस; क्लाइमैक्स देख हिल जाएगा दिमाग
यह सब नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट पर साइन होने के बाद हुआ. फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी. लुक फाइनल हो चुका था, कॉस्ट्यूम बन रहे थे, नरेशन हो चुका था और उन्हें कहानी बहुत पसंद आई थी.’ अभिषेक ने आगे खुलासा किया कि अक्षय ने धुरंधर की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म छोड़ दी थी और पहला मतभेद तब पैदा हुआ, जब अभिनेता ने विग पहनने पर जोर दिया. अभिषेक ने बताया कि चूंकि फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां पिछली किस्त खत्म हुई थी, इसलिए अक्षय का किरदार तीसरे भाग में विग नहीं पहन सकता था.

