
Salman Khan Bhel Puri Chaat Video: भाईजान ने 27 दिसंबर को अपने बर्थडे पर फॉर्म हाउस में तगड़ी पार्टी रखी.जिसमें एक्टर के परिवार के लोगों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. अब इसी पार्टी का इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान अपने हाथ से भेल पूरी चाट बनाकर रितेश देशमुख को खिला रहे हैं. इस वीडियो को जेनेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया जिसके बाद वो पलक झपकते ही वायरल हो गया.
सलमान ने बनाई भेल पूरी
सलमान खान ना केवल अच्छे स्टार बल्कि मेजबान भी हैं. एक्टर की इस शानदार मेजबानी का एक वीडियो सामने आया जिसमें दबंग खान का ये अंदाज उनके फैंस को भा रहा है. इस वीडियो में सलमान काले रंग की टी-शर्ट और डेनिम जींस पहने हुए हैं. सामने टेबल पर भेल पूरी का सारा सामान रखा है और उनके सामने रितेश देखमुख खड़े हैं. सलमान पहले सारी चीजों को कटोरी में निकालते हैं. इसके बाद सब चीजों को मिक्स करते हैं और रितेश को देते हैं. इसके बाद वो दूसरी प्लेट भेल पूरी बनाने लगते हैं.
भाईजान की पार्टी का इनसाइड वीडियो
रितेश सलमान की बनाई गई भेल पूरी को लेते हैं और स्वाद लेकर खाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को जेनेलिया ने शेयर करते हुए लिखा- ‘सलमान खान जैसा कोई नहीं. वो आपको घर जैसा खाना महसूस कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते. इस बार उन्होंने बेहद लजीज भाऊंची भेल बनाई, वी लव यू.’ सलमान खान की पार्टी के इस इनसाइड वीडियो को देखने के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और एक्टर के इस डाउन टू अर्थ नेचर की तारीफ कर रहे हैं.
26 फरवरी, 2026 को विजय देवकोंडा से शादी करेंगी रश्मिका मंदाना! इस जगह लेंगी सात फेरे, वेडिंग डिटेल Leak
इस फिल्म की शूटिंग में बिजी
अपने जन्मदिन पर सलमान ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था. एक्टर ने अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया था. इसमें वो ऑर्मी ऑफिसर के रोल में हैं. ये फिल्म चीन और भारत के बीच 2020 में हुए युद्ध पर आधारित है.

