News in Brief

Ram Charan Peddi Film: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों ‘पेड्डी’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का जब से ऐलान हुआ हैं फैंस बेसब्र होकर इसका इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का पहला गाना ‘चिकरी चिकरी’ लोगों को खूब पसंद आया. जो रिलीज होते ही ऐसा छाया कि महज 24 घंटे में 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए थे. इसी बढ़ते क्रेज के बीच इस मूवी में एक और सितारे की एंट्री हो गई है. जिसकी बीटीएस फोटो वायरल हो रही है.

‘पेड्डी’ में बोमन ईरानी की एंट्री

‘पेड्डी’ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. इस बीटीएस फोटो में बोमन ईरानी,निर्देशक बुची बाबू सना और सिनेमैटोग्राफर आर.रत्नावेलु के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘पेड्डी की वर्ल्डवाइड रिलीज 27 मार्च, 2026 को होगी. मेगा पॉवर स्टार राम चरण, जाह्नवी कपूर.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

दे चुके कई सुपरहिट मूवीज

बोमन ईरानी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. जिसमें ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘डॉन – द चेज बिगिन्स अगेन’, ‘3 ईडियट्स’, ‘जॉली एलएलबी’ जैसी कई मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं.इस मूवी में बोमन ईरान के अलावा राम चरण, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारे हैं. फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं. इसे वृधि सिनेमाज के बैनर तले बनाया गया है. इस फिल्म की कहानी 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. जिसमें राम चरण जुनूनी ग्रामीण की भूमिका निभा रहे हैं. ये फिल्म ‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

खुद की बर्थडे पार्टी में शेफ बनें सलमान खान, रितेश देशमुख के लिए बनाई चटपटी भेल पूरी, Inside Video 

 

 राम चरण की आखिरी रिलीज

इससे पहले राम चरण आखिरी बार ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे. इस मूवी में इन दोनों के अलावा कियारा आडवाणी भी थी. इससे काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन, फिल्म सुपरफ्लॉप हुई और मेकर्स को नुकसान हुआ. खास बात है कि ये हिट फिल्म ‘वॉर’ की फ्रेंचाइजी थी. लेकिन, तगड़ी स्टारकास्ट के बाद भी दूसरा पार्ट फिसड्डी रह गया.