News in Brief

Celebs New Year Celebration: नए साल को लेकर हर किसी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अक्सर किसी विदेशी लोकेशन या पार्टी करके नए साल का स्वागत करते हैं और जश्न मनाते हैं. लेकिन, कई सितारे ऐसे भी हैं,जो इस चमक-दमक से दूर रहकर नए साल को शांति और सुकून के साथ मनाना पसंद करते हैं.ऐसे में गुलशन देवैया, अदिवी शेष, और सई मांजरेकर ने बताया कि वे साल 2026 का वेलकम किस तरह करेंगे और वे नए साल से क्या उम्मीद करते हैं. 

नया साल ऐसे मनाएंगे गुलशन देवैया

‘कांतारा एक्टर’ गुलशन देवैया ने बताया कि उन्होंने नए साल की शुरुआत को बेहद निजी और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा- ‘मैं किसी भी बड़ी पार्टी या सोशल इवेंट का हिस्सा नहीं बनना चाहता. इसके बजाय मेरा ध्यान खुद के साथ समय बिताने, अच्छा खाना बनाने, लंबी नींद लेने और कुछ अधूरे फैसलों को पूरा करने पर है.’
यह समय मेरे लिए केवल आराम और खुशी का नहीं, बल्कि खुद की देखभाल और मानसिक संतुलन का भी है. इस बार मैं नए साल की शुरुआत में अपनी प्राइवेट दुनिया में रहकर शांतिपूर्ण अनुभव लेना चाहता हूं.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

गुलशन देवैया इन दिनों अपने पहले तेलुगु प्रोजेक्ट ‘मां इंति बंगारम’ की तैयारी में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी. ये प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए बेहद खास है.

अदिवी शेष करेंगे शूटिंग

वहीं, अदिवी शेष ने कहा- ‘मैंने नए साल का जश्न पूरी तरह से अपने काम और प्रकृति के बीच मनाने का फैसला किया है. मैं अपनी आने वाली फिल्म ‘डाकू’ के सबसे अहम क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग कर रहा हूं, जो एक पथरीले और सुनसान पहाड़ी इलाके में हो रही है. इस लोकेशन पर सुविधाएं बेहद सीमित हैं, न तो मोबाइल नेटवर्क है और न ही रात में रोशनी. लेकिन, ये एक्सपीरियंस बेहद शानदार है. शहरी जीवन के शोर-शराबे से दूर है. यहां स्वच्छ हवा, प्राकृतिक ऊर्जा और सुकून का एहसास है.’

 

 

माथेरन जाएंगी सई
एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने कहा कि नए साल का वेलकम माथेरान में करने का फैसला किया है. माथेरान महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है. मेरे लिए यह हिल स्टेशन ‘दूसरा घर’ है. यहां बिताया हर पल इमोशनल और यादगार है. माथेरान का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता बाहरी चमक-दमक से दूर सरल जीवन से कनेक्ट करती है. इस नए साल पर मैं कुछ करीबी दोस्तों के साथ यहां आ रही हूं ताकि पुराने एक्सपीरियंस और बचपन की यादों से जुड़कर नए साल का स्वागत कर सकूं.’

इनपुट- एजेंसी