
Kareena Kapoor Vacation Photos: करीना कपूर और सैफ अली खान हर साल विंटर हॉलीडे पर अपने दोनों बच्चों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं. इस बार भी ये दोनों सितारे 26 दिसंबर को अननोन डेस्टिनेशन पर फैमिली वकेशन पर निकले. जिसकी फोटो अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस ट्रेन में बैठी हैं और जेह की चुपके से फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं.
जेह ऐसे आया नजर
करीना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का जैकेट पहनी हुई हैं और सामने ओरेंज जैकेट पहने जेह की फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने फोटो पर कैप्शन लिखा- ‘इस ट्रेन में ये लड़का कौन है?’ साथ ही हार्ट वाला आइकन शेयर किया.

सैफ का पोज लेना हुआ मुश्किल
इसके अलावा करीना ने एक और फोटो शेयर की. इस तस्वीर में सैफ मुस्कुराते हुए और पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. ब्लैक जैकेट, पैंट और चश्मा लगाए सैफ की ये फोटो काफी अच्छी लग रही है. लेकिन, करीना के लिए सैफ की ये फोटो क्लिक करना आसान नहीं था. इसका जिक्र खुद करीना ने कैप्शन में किया. एक्ट्रेस ने लिखा- ‘फाइनली मुझे पोज मिल गया और यही एक चीज जिसे मैं इस तरह से मैनेज करती हूं.’ हालांकि करीना और सैफ वकेशन पर कहां गए है ये अभी तक रिवील नहीं हुआ है.

‘एक बार भी नहीं हुआ प्यार…’ कार्तिक आर्यन का ये जवाब सुन सन्न रह गईं अनन्या पांडे, कभी एक दूसरे को करते थे डेट
बच्चों को लेकर करीना
हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में करीना ने सैफ के दोनों बच्चों संग बॉन्ड को लेकर बात की थी. करीना ने कहा था कि सैफ सही में एक बेहतरीन पिता हैं. जब सैफ घर पर होते हैं तो जेह और तैमूर को टीवी देखने का एक्स्ट्रा टाइम मिल जाता है. तैमूर को ड्रम और गिटार बजाना पसंद है. वो अक्सर सैफ के साथ बजाता है. पिता हमेशा बच्चों को स्पॉइल करते हैं. इस दौरान करीना से पूछा गया कि शूटिंग के वक्त काम और बच्चों को कैसे मैनेज करती हैं. करीना ने कहा कि उस वक्त काफी मुश्किल हो जाता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार ‘बकिंघम मर्डर्स’ में नजर आई थीं. जबकि सैफ ‘देवरा पार्ट 1’ में दिखे थे.
