
Malaika Arora Restaurant Scarlet House Menu: इन दिनों मलाइका अरोड़ा भी अपने रेस्ट्रां की आसमान छूती कीमतों की वजह से खबरों में बनी हैं. मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान और बिजनेसमैन धवल उदेशी और मलाया नागपाल के साथ मिलकर रेस्ट्रां चलाती हैं. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपने इस नए रेस्ट्रां की शुरुआत की थी.मलाइका अरोड़ा का ‘स्कारलेट हाउस’ एक लग्जरी रेस्ट्रां है जिसमें एक वक्त का खाना खाना भी आपके पॉकेट के लिए भारी पड़ सकता है. एक आलीशान विंटेज बंगले में बने ‘स्कारलेट हाउस’ की थीम बेहद सादगी भरी है. इस गांव के थीम पर बनाया गया है.
₹450 में पिला रहीं तरबूज का जूस
मलाइका अपने बेटे अरहान संग मुंबई के एक लग्जरी रेस्टोरेंट स्कार्लेट हाउस में हिस्सेदारी शेयर करती हैं. वो और अरहान रेस्टोरेंटर धवल उदेशी और मलाया नागपाल संग को-ऑनर हैं.ये रेस्टोरेंट बांद्रा के पाली विलेज में 90 साल पुराने इंडो-पुर्तगाली बंगले में स्थित है. मलाइका का ये रेस्टोरेंट सेलिब्रिटी हॉट स्पॉट बन गया है. यहां पर वेज और नॉन-वेज फूड दोनों ही ऑप्शन मिलेंगे.रेस्टोरेंट में नॉन-एल्कोहल और अल्कोहल ड्रिंक्स अवेलेबल हैं. मैन्यू में मौजूद आइटम्स के रेट थोड़ा चौंका सकते हैं. स्कार्लेट हाउस में मसाला खिचड़ी 550 रुपये, शैंपेन 20,900 रुपये, और ‘एंटी-एजिंग’ इन्फ्यूज्ड वॉटर बोतल की कीमत 350 रुपये है.
ये भी पढ़ें: 3 घंटा 34 मिनट की ‘धुरंधर’ फिल्म…जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया है तहलका, अब OTT पर तांडव करने को तैयार; कब और कहां देख सकेंगे?
नॉस्टैल्जिया फील का होगा एहसास
रेस्टोरेंट का स्पेस रस्टिक सिंपलिसिटी और ओल्ड स्कूल इंटीरियर से इंस्पायर्ड है. यहां आपको नॉस्टैल्जिया फील होने के साथ इतिहास की झलक दिखेगी. ये 2,500 स्क्वायर फुट में फैला है. जो कॉफी बार, वाइन रूम और डाइनिंग एरिया को कवर करता है.स्कारलेट हाउस पिछले साल दिसंबर में खुला था. आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट को दिए हालिया इंटरव्यू में मलाइका ने इस रेस्टोरेंट से जुड़ने के बारे में बताया.
ये भी पढ़ें: 91 मिनट की डरावनी फिल्म…जहां श्राप की गिरफ्त में फंसी आत्माएं चैन से जीने नहीं देती, हर सीन में छिपा है मौत का साया; जिसे देख आपकी सांसें थम जाएंगी
