
)
Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru Honeymoon: सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत वक्त जी रही हैं. इसी महीने 1 दिसंबर को उन्होंने इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ शादी की थी, जिसके बाद अब दोनों नए साल की खुशियों के साथ-साथ अपना हनीमून मनाने पुर्तगाल पहुंचे. मंगलवार को सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में दोनों का सुकून और खुशी साफ नजर आ रही है, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं.
सामंथा ने अपनी ट्रिप के छोटे-छोटे पलों को बेहद सादगी के साथ अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस ट्रिप के दौरान सामंथा और राज ने कई मशहूर जगहों की सैर की. दोनों बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ द रोजरी, सैंक्चुअरी ऑफ फातिमा पहुंचे. इसके अलावा उन्होंने ‘पाद्राओ दोस डिस्कोब्रिमेंटोस’, जिसे ‘मॉन्यूमेंट टू द डिस्कवरीज’ भी कहा जाता है, वहां भी वक्त बिताया. दोनों ‘आर्को दा रूआ ऑगस्टा’ पर भी नजर आए. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
हनीमून पर पुर्तगाल पहुंचे सामंथा-राज
इन तस्वीरों में यूरोप की खूबसूरती और कपल का सुकून भरा मूड साफ दिखाई देता है. तस्वीरों में एक फोटो में राज बड़े चॉकलेट ग्लेज्ड डोनट को ध्यान से देखते नजर आए. वहीं एक तस्वीर में सामंथा लिस्बन के खूबसूरत नजारों का आनंद लेती दिखीं. खाने-पीने की चीजों से सजी एक शानदार प्लेट भी तस्वीरों में शामिल थी. इसके अलावा सामंथा की कुछ तस्वीरें गुलाबी बीनी पहने हुए थीं, जिसमें वे काफी क्यूट लग रही थीं. उनकी सिंपल स्टाइल और नैचुरल स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया. उनकी तस्वीरों पर ढेर सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं.
3 मिनट 39 सेकंड का वो गाना, 20 साल से लोगों के दिलों पर कर रहा राज, प्रिंयका चोपड़ा की कातिलाना अदाओं ने बना दिया हर किसी को दीवाना
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर कीं 19 तस्वीरें
इन 19 खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, ‘हाउ दिसंबर गोज’. पोस्ट सामने आते ही फैंस ने प्यार और तारीफों की बरसात कर दी. किसी ने लिखा, ‘व्हाट ए क्यूटी’, तो किसी ने कहा, ‘आखिरकार वे खुश है और उसकी आत्मा को सुकून की जगह मिल गई’. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खुशी देखकर बेहद इमोशनल नजर आए. फैंस को सामंथा की ये नई शुरुआत काफी पसंद आ रही है. बता दें, सामंथा और राज ने 1 दिसंबर को शादी की थी. दोनों ने इस शादी को प्राइवेट रखा, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी.
इसी महीने 1 दिसंबर को की थी शादी
शादी की तस्वीरें खुद सामंथा ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिससे फैंस पूरी तरह हैरान रह गए. तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की लाइन लग गई. इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने नए जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार भेजा. हालांकि, सामंथा और राज ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था. लेकिन 2024 की शुरुआत से दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया, जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गई थीं. दोनों ने पहले ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम किया था. ये दोनों की दूसरी शादी है.
