
)
Dhurandhar Total Box Office Collection: भले ही रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हो, लेकिन एक बड़ा बाजार ऐसा रहा जहां ये रिलीज ही नहीं हो पाई. मिडिल ईस्ट के कई देशों में फिल्म को बैन कर दिया, जिसका सीधा असर इसकी ओवरसीज कमाई पर पड़ा. इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 1100 करोड़ के करीब पहुंच रही है.
ऐसा माना जा रहा है कि अगर मिडिल ईस्ट में रिलीज मिलती, तो कमाई और ज्यादा हो सकती थी. फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर प्रणब कपाड़िया ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मिडिल ईस्ट में रिलीज न होने से हमें करीब 10 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. आमतौर पर एक्शन फिल्में वहां बहुत अच्छा बिजनेस करती हैं. इसलिए हमें लगा था कि ‘धुरंधर’ को वहां रिलीज मिलनी चाहिए थी’.
मिडिल ईस्ट में बैन का फिल्म की कमाई पर पड़ा असर
उन्होंने कहा, ‘लेकिन हर देश के अपने नियम-कानून होते हैं और हमें उनका सम्मान करना पड़ता है’. प्रणब ने ये भी साफ किया कि ‘धुरंधर’ पहली फिल्म नहीं है जिसे मिडिल ईस्ट में रिलीज नहीं मिली. उन्होंने कहा, ‘हम इससे पहले भी देख चुके हैं कि कई फिल्मों को वहां रिलीज की इजाजत नहीं दी गई. ‘फाइटर’ भी वहां रिलीज नहीं हो पाई थी. हमने पूरी कोशिश की कि फिल्म को वहां रिलीज कराया जाए, लेकिन आखिर में फैसला वहां की अथॉरिटीज का होता है’.
नए साल की शुरुआत प्यार और हनीमून के साथ… पति राज निदिमोरु संग पुर्तगाल पहुंचीं सामंथा, शेयर की वेकेशन की 19 खूबसूरत तस्वीरें
फिल्म को मिला दिसंबर का छुट्टियों का फायदा
उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, ‘इसके बावजूद फिल्म ने बाकी देशों में अपना दर्शक वर्ग बना लिया’. डिस्ट्रिब्यूटर ने ये भी बताया कि दिसंबर का छुट्टियों वाला समय फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ. उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसे कई लोग पता हैं जो गल्फ में रहते हैं, लेकिन दिसंबर की छुट्टियों में यूरोप या अमेरिका घूमने गए थे. वहां उन्होंने ‘धुरंधर’ देखी. दिसंबर का दूसरा हाफ पूरी तरह हॉलिडे सीजन होता है, लोग ट्रैवल करते हैं और अपने शेड्यूल में एक शाम फिल्म देखने के लिए निकाल ही लेते हैं’.
अगले साल रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक 2 पार्ट में बनने वाली स्पाई एक्शन फिल्म है. इसकी कहानी कराची के लियारी इलाके के अंडरवर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. दमदार स्टारकास्ट और एक्शन की वजह से फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. मिडिल ईस्ट में रिलीज न होने के बावजूद ‘धुरंधर’ ने भारत, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में शानदार कमाई की.
इन 7 देशों में बैन है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’
बता दें, इस फिल्म को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में बैन किया गया है. फिल्म का दूसरा पार्ट ईद 2026 पर रिलीज होने वाला है. पहले पार्ट की जबरदस्त सक्सेस के बाद मेकर्स और ट्रेड को सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि अगली फिल्म को और ज्यादा देशों में रिलीज किया जाएगा, ताकि यह ग्लोबल लेवल पर और बड़े रिकॉर्ड बना सके. फिल्म ने भारत में नेट 730.70 करोड़, ग्रॉस 862.23 करोड़ और दुनियाभर में लगभग 1064 करोड़ की कमाई की है.
