News in Brief

Neelima Azeem On Divorce Pankaj Kapur: शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां नीलिमा अजीम ने अपने पहले तलाक को लेकर बात की.नीलिमा ने पहली शादी पकंज कपूर, दूसरी राजेश खट्टर और तीसरी शादी रजा अली खान से की थी. पकंज कपूर और नीलिमा का बेटा शाहिद कपूर है जबकि राजेश खट्टर और नीलिमा का बेटा ईशान खट्टर हैं. ऐसे में पंकज से तलाक के कई साल बाद नीलिमा अजीम ने अपने टूटे हुए रिश्ते पर खुलकर बात की. 

ये होना ही था…

नीलिमा और पंकज कपूर की शादी 1970s के दौर में हुई थी. शादी लंबी नहीं चली और कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए. विक्की लालवानी से बात करते हुए नीलिमा ने इस पर खुलकर बात की.एक्ट्रेस ने कहा- ‘मुझे ऐसा लगता है कि ये होना ही था. कोई भी अलग होने के लिए शादी नहीं करता है. वो शादी करते हैं ताकि हमेशा साथ रह सकें. मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे से अलग इंसान थे. शादी में ऐसा नहीं होता कि क्या किसने क्या किया और क्या हुआ. मुझे लगता है कि शादी में ऐसा होता है कि आप आप अपने मन में कहां हैं और आप अपने जीवन में किस पड़ाव पर हैं. अगर ये इमोशंस एक जैसे नहीं हैं, तो शादी में तालमेल नहीं बैठता.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

 

Toxic Look: कड़कड़ाती ठंड में नयनतारा ने लगा दिया फायर, ब्लैक हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनकर गिराई ऐसी बिजली, पति भी हो गए लट्टू

अकेला छोड़कर मुंबई जाना…

नीलिमा ने आगे कहा हम दोनों का रिश्ता लॉग डिस्टेनरिलेशन रहा. जिसकी वजह से काफी दूरी रही. वो मुंबई में थे और मैं दिल्ली में. मैं ऐसी लड़की थी जो अपने पेरेंट्स के साथ रहती थी. उस वक्त उन्हें ऐसे अकेला छोड़कर मुंबई जाना सही डिसीजन नहीं था. बाद में शाहिद के बिना. पंकज ने मुझे कभी भी नहीं रोका. वो हमेशा कहते थे कि तुम बहुत टैलेटेंड हो. मैं उस वक्त काफी यंग थी. मुझे अभी कोई भी रिग्रेट नहीं है क्योंकि मेरे पास शाहिद है. और वैसा ही ईशान के साथ है.