
Kapil Sharma Dubai Cafe: नया साल आने से पहले ही कपिल शर्मा के लिए गुड न्यूज लेकर आया है. इस साल कपिल ने अपना कनाडा में कैफे ओपन किया था. जिसे लोगों ने खूब पंसद किया.अपने इस कैफे को एक्सटेंड करके कपिल ने अब अपना एक और रेस्टोरेंट दुबई में ओपन कर दिया है. खास बात है कि दुबई वाला ये कैफे 31 दिसंबर से ही गेस्ट के लिए ओपन होगा. ऐसे में अगर आप दुबई में रहते हैं या फिर दुबई जाने का प्लान कर रहे हैं तो कपिल के इस खास कैफे में जाकर उनके मेहमान बन सकते हैं.
दुबई में ओपन हुआ कपिल का कैफे
दुबई वाले कैफे को लेकर कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया. एक्टर ने बताया उनका नया कैफे आज शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक गेस्ट के लिए ओपन रहेगा. कपिल ने इस कैफे का एक इनसाइड वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो लोगों को कॉफी सर्व करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा- ‘हबीबी…आपका कैप्स कैफे में वेलकम करता है. दुबई में लॉन्च कर रहे हैं 31 दिसंबर को.’
भारती ने किया विश
कपिल ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया तो फैंस और सेलेब्स उनके इस नए कैफे को लेकर उन्हें विश करने लगे. भारती सिंह ने कपिल ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘भाई और भाभी को बहुत बहुत बधाई हो. गणपति बप्पा मोरिया.’
KBC 17 को मिला दूसरा करोड़पति, CRPF इंस्पेक्टर ने जीते 1 करोड़, अमिताभ बच्चन ने भी दिया बड़ा ऑफर
कनाडा कैफे पर चल चुकीं गोलियां
इस साल कपिल का कनाडा वाला कैफे काफी लाइमलाइट में रहा. जिसकी वजह कैफे पर कुछ अज्ञात लोगों का फायरिंग करना था. खास बात है कि इस कैफे के ओपन होने के कुछ दिन बाद ही इस पर गोलियों की बरसात हो गई. पहला हमला कैफे पर 10 जुलाई को हुआ था. दूसरा अटैक 7 अगस्त और तीसरा अटैक 15 अक्टूबर को हुआ था. सोशल मीडिया पर कैफे पर फायरिंग करते हुए वीडियो भी वायरल हुए थे. जिसमें कुछ लोग वहां से भागते नजर आए थे. 15 अक्टूबर को हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.
