
)
Dhurandhar Box Office Collection Day 27: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने साल 2025 को रिकॉर्डतोड़ अंदाज में खत्म किया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये एक्शन स्पाई थ्रिलर लगातार चौथे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही उम्मीदों से कहीं बेहतर परफॉर्म किया. साल के आखिरी दिनों तक सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ साफ दिखी, जिससे यह साबित हो गया कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ है.
2025 के आखिरी दिन भी ‘धुरंधर’ ने शानदार कमाई दर्ज की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को करीब 10.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि, 26वें दिन फिल्म ने 11 करोड़ की कमाई की थी. भले ही ये आंकड़ा शुरुआती दिनों से थोड़ा कम रहा हो, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई बेहद मजबूत मानी जा रही है. खास बात ये है कि बीते तीन हफ्तों से फिल्म लगातार डबल डिजिट कलेक्शन कर रही है, जो किसी भी बड़ी फिल्म के लिए बड़ी अचीवमेंट मानी जा रही है.
साल के आखिरी भी बंपर की कमाई
इन आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर’ का टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 722.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में इसका परफॉर्मेंस और भी बेहतर रहा और फिल्म ने 253.25 करोड़ रुपये जोड़े. तीसरे हफ्ते में भी रफ्तार कम नहीं हुई और रणवीर की फिल्म ने 172 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि फिल्म की पकड़ लगातार बनी हुई है. फिल्म की जबरदस्त कमाई ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं.
11 साल पुरानी वो सबसे वाहियात फिल्म, जिसे बनाकर आज भी पछता रहे डायरेक्ट, 15 गानों में सिर्फ 1 हुआ फेमस, बोले- ‘हीरो-हीरोइन…’
27वें दिन इन फिल्मों को चटाई धूल
‘धुरंधर’ अब ‘जवान’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘छावा’, ‘स्त्री 2’, ‘एनिमल’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पार कर चुकी है. अब फिल्म की नजर ‘आरआरआर’ के घरेलू कलेक्शन पर टिकी है, जो करीब 782.2 करोड़ रुपये है. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले दिनों में यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘धुरंधर’ ने शानदार परफॉर्म किया है. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले ही 1078 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है.
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल
इस सक्सेस के साथ रणवीर सिंह एक बार फिर खुद को बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार के तौर पर साबित कर चुके हैं. फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. आदित्य धर के डायरेक्शन और दमदार स्क्रिप्ट ने फिल्म को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के लयारी इलाके में रहमान डकैत के गैंग में घुसपैठ करता है. अक्षय खन्ना ने खतरनाक रहमान डकैत के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं.
2026 में होगा दो ‘धुरंधर 2’-‘टॉक्सिक’ में क्लैश
साथ ही फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त भी अहम किरदारों में नजर आए हैं. फिल्म की सक्सेस के बाद अब दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाला है. खास बात ये है कि इस फिल्म का जबरदस्त क्लैश ‘KGF’ स्टार यश की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ देखने को मिलेगा. इन दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बड़े पर्दे पर देखने का वेट कर रहे हैं. फिलहाल, देखना ये है कि 2026 में भी ‘धुरंधर’ की यही रफ्तार बनी रहेगी.
