News in Brief

Amitabh Bachchan Remembers Dharmendra: हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें ‘शोले’ (1975), ‘चुपके चुपके’ (1975), ‘राम बलराम’ (1980), ‘हम कौन हैं?’ (2004) और ‘सूरमा भोपाली’ (1988) शामिलहैं. लेकिन ‘शोले’ आज भी लोगों की फेवरेट है, जिसको 50 साल हो चुके हैं. रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी 1975 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने जय-वीरू के यादगार रोल निभाए थे. 

आज भी उनके किरदार दोस्ती की मिसाल माने जाते हैं.  पिछले साल नवंबर में हिंदी सिनेमा के ही-मैन कबे जाने वाले धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन अभी तक उनके चाहने वाले करीबी इस गम से उभर नहीं पाए हैं. धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ आज 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसी बीच फिल्म की टीम फिल्म की प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में पहुंची. जहां बिग बी ने उनके साथ एक पुराना किस्सा शेयर किया. 

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन 

बिग बी ने जो किस्सा सुनाया वो काफी मजेदार भी है, जो क्लाइमैक्स का है. इस दौरान अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर फिल्म ‘इक्कीस’ की टीम के कुछ लोग बैठे थे. जब अपने पुराने दोस्त और सिनेमा के दिग्गज धर्मेंद्र को याद करते अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए और अपने दिल की बात कही. उन्होंने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का जिक्र करते हुए कहा कि ये फिल्म दर्शकों के लिए उनका एक अनमोल तोहफा है. बिग बी के मुताबिक, एक सच्चा कलाकार आखिरी सांस तक अपनी कला से जुड़ा रहना चाहता है और धर्मेंद्र ने भी अपने पूरे जीवन में यही किया. 

‘हम बहुत रोए…’ सैफ पर हुए हमले के दर्द से अब तक उभर नहीं पाईं करीना कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘2025 जिंदगी का…’

अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र को बताया एहसास

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने सिर्फ फिल्में नहीं कीं, बल्कि अपने काम के जरिए कला को पूरी शिद्दत से जिया. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र की शख्सियत पर बात करते हुए कहा, ‘मिस्टर धरम सिर्फ एक इंसान नहीं थे, वे एक एहसास थे’. उन्होंने बताया कि ऐसा एहसास कभी खत्म नहीं होता. वे यादों में, दिल में और दुआओं की तरह हमेशा साथ रहता है. बिग बी ने कहा कि धर्मेंद्र जैसे लोग हमें आगे बढ़ने की ताकत देते हैं और मुश्किल वक्त में भी प्रेरणा बनकर सामने आते हैं. उनके साथ बिताया हर पल आज भी उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.

fallback

अमिताभ बच्चन ने सुनाया ‘शोले’ के क्लाइमैक्स का किस्सा

बातों-बातों में अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘शोले’ के सेट का एक पुराना और इमोशनल किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि उस समय वे बैंगलोर में शूटिंग कर रहे थे. फिल्म के एक अहम सीन यानी क्लाइमैक्स में अमिताभ बच्चन को मरते हुए दिखाया जाना था. उस सीन के दौरान धर्मेंद्र ने उनका हाथ इतनी जोर से पकड़ा हुआ था कि दर्द बिल्कुल असली लगने लगा. बिग बी ने कहा कि उसी असली दर्द ने सीन को और भी सच्चा और असरदार बना दिया. उनकी ये बात सुनने के बाद वहां मौजूद लोग भी ठहाके माकर हंसने लगे.