News in Brief

Akshaye Khanna Shooting Mahakali: अक्षय खन्ना और ‘दृश्यम 3’ विवाद ‘धुरंधर’ हिट होने के बाद काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहा. मेकर्स का कहना है कि सैलरी में हाइक की डिमांड कर रहे थे. हालांकि इसे लेकर ‘धुरंधर’ एक्टर की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया. इन सबके बीच एक्टर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘महाकाली’ की शूटिंग शुरू कर दी है जिसके सेट से एक फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में एक्टर डायरेक्टर संग पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. 

‘महाकाली’ की शूटिंग में बिजी अक्षय खन्ना 

‘महाकाली’ फिल्म का निर्देशक पूजा कोलोरू कर रही है. इन्होंने साल 2025 के आखिरी दिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बिगेस्ट विलेन संग सन किस्ड फोटो शेयर की. इस पोस्ट के साथ पूजा ने लिखा- ‘ग्रेटफुल 2025. आपने मुझे इस साल काफी ज्यादा पुश किया और मुझे मुझसे मिलवाया. ‘ इस तस्वीर में पूजा के साथ अक्षय खन्ना ग्रे कलर की टी-शर्ट में आउटशूट कर रहे हैं.उनके चेहरे पर थोड़ी सी स्माइल है. इस तस्वीर के अलावा पूजा ने कई और फोटोज शेयर की जिसमें महबूब स्टूडियो की फोटो भी शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source

BTS फोटो वायरल

इसके अलावा ‘महाकाली’ सेट से कुछ बीटीएस फोटोज भी शेयर की जिसमें वो ब्लू मैट के सामने शूट करती नजर आ रही हैं. इसके अलावा शूटिंग सेट की कई और फोटोज भी शेयर की जो मिनटों में वायरल हो गई.

 

8.6 IMdb रेटिंग वाली सबसे तगड़ी फिल्म, जिसने 2025 में ला दिया था सैलाब, नए साल के पहले दिन इस दिग्गज स्टार का तोड़ा घमंड

 

शुक्राचार्य बने हैं अक्षय खन्ना
बीते साल सितंबर में पूजा ने ‘महाकाली’ फिल्म से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक शेयर किया था. जिसमें एक्टर शुक्राचार्य के लुक में नजर आए. एक्टर के इस लुक की खूब तारीफ हुई थी.लंबे सफेद बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में एक्टर को पहचानना मुश्किल हो रहा था. इस लुक को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने लिखा था- ‘अक्षय खन्ना के साथ काम करे अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.’ ‘महाकाली’ फिल्म सुपरहीरो यूनिवर्स की कहानी है. जिसमें ‘हनुमान’, ‘जय हनुमान’ के अलावा ‘अधिरा’ भी शामिल है. इस फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है.