
La Famille Belier Hindi Remake: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री जल्द ही फ्रेंच फिल्म ‘ला फैमिले बेलियर’ के हिंदी रीमेक में नजर आने वाली है. इस फिल्म में अलिजेह के साथ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे. साल 2014 में फिल्म ‘ला फैमिले बेलियर’ आई थी और इसको लोगों ने काफी पसंद किया था. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन एरिक लार्टिगा ने किया था.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसी 16 साल की लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने बहरे माता-पिता के लिए एक अनुवादक की तरह काम करती हैं. उसकी दुनिया तब बदल जाती है जब उसका म्यूजिक टीचर पाता है कि लड़की को काफी अच्छी सिंगिंग आती है. इसके बाद वो अपने सपनों और पेरेंट्स को सपोर्ट करने के बीच किसी एक को चुनना होता है. अब इस कहानी को हिंदी दर्शकों के लिए रीमेक की जा रही है.
रीमेक ने जीता था ऑस्कर
वहीं फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि ‘सिद्धांत चतुर्वेदी और अलिजेह अग्निहोत्री के साथ एक फिल्म बन रही है, जिसका निर्देशन विकास बहल करेंगे. ये काफी खूबसूरत फिल्म है. फ्रेंच फिल्म ‘ला फैमिले बेलियर’ का रीमेक है, जिसे ‘CODA’ नाम से फिर बनाया गया था और इसने ऑस्कर भी जीता था. ये काफी म्यूजिकल होगी, जैसा संजय लीला भंसाली की खामोशी थी. हमने इसे ओरिजनल फ्रेंच फिल्म से लिया है.
इस वक्त शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत और अलिजेह की इस फिल्म की शूटिंग जून और अगस्त में होगी. मेकर्स का कहना है कि फिल्म का अडॉप्शन फ्रेंच फिल्म के हिसाब से पूरी तरह से ईमानदारी से किया जाएगा. हालांकि भारत की संस्कृति के हिसाब से फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव भी किए जाएंगे. इस फिल्म के रीमेक ‘CODA’ को 3 ऑस्कर मिले थे.
सिद्धांत -अलिजेह वर्कफ्रंट
बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी को आखिरी बार फिल्म ‘धड़क 2’ में देखा गया था. इस फिल्म में सिद्धांत के साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थी. धड़क 2 में एक्टर की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को साल 2023 में फिल्म ‘फर्रे’ में देखा गया था, ये उनकी पहली फिल्म थी.
