
Drashti Dhami Baby Face Revealed: टीवी की ‘मधुबाला’ यानी की दृष्टि धामी ने नए साल पर फैंस को बेहतरीन सरप्राइज दिया है. एक्ट्रेस ने नए साल के पहले दिन प्यारी सी लाडली बेटी लीला खेमका का चेहरा रिवील किया. एक्ट्रेस ने बेबी के साथ तीन फोटोज शेयर की हैं. ये फोटोज बेबी के बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं जिसमें वो नन्ही सी गुड़िया खिल खिलाकर हंसती नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने ये फोटो जैसे ही शेयर की तो मिनटों में वायरल हो गई.
14 महीने बाद दिखाया बेटी का चेहरा
इन तस्वीरों को दृष्टि ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.फोटो में लीला पर्पल कलर की फ्रॉक पहने, सिर पर हेयरबैंड लगाए अपने बर्थडे केक के पास खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही है. बैकग्राउंड में बर्थडे सेलिब्रेशन का डेकोरेशन हो रखा है और रंग-बिरंगे बलून नजर आ रहे हैं.
फैंस लुटा रहे प्यार
दृष्टि ने पति नीरज खेमका और बेटी के साथ फैमिली फोटो भी शेयर की. इस फोटो में ये तीनों फ्लोर पर बैठे हैं और सामने केक रखा हुआ है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हैलो वर्ल्ड, मिलिए मिस लीला खेमका से.’ इस फोटो को एक्ट्र्रेस ने जैसे ही शेयर किया तो फैंस बेबी गर्ल की क्यूट फोटो पर जमकर प्यार लुटाने लगे.
मिनी बार से बेडरूम तक, 21 साल की हसीना के घर के अंदर की तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग, Hi-Tech किचन ने उड़ाए फैंस के होश
22 अक्टूबर, 2024 को हुआ था जन्म
दृष्टि और नीरज की बेटी का जन्म बीते साल 22 अक्टूबर को हुआ था. एक्ट्रेस ने बेटी की फोटो तो शेयर की लेकिन चेहरा रिवील नहीं किया था. अब लीला 14 महीने की हो गई है. जिसके बाद नए साल के पहले दिन एक्ट्रेस ने बेबी से सभी को रूबरू करवाया.दृष्टि और नीरज खेमका ने साल 2015 में शादी की थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्हें पहचान टीवी शो ‘दिल मिल गए’ से मिल गई थी. इसके बाद ‘मधुबाला’, ‘गीत’ और ‘परदेस में है मेरा दिल’ सीरियल काफी फेमस हुए. ये आखिरी बार 2019 में ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ टीवी शो में दिखी थीं. वहीं आखिरी वेब सीरीज ‘दुरंगा’ थी.
