News in Brief

Dhurandhar Release Again: बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ अब तक वर्ल्डवाइड 1,110 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. लेकिन, इस फिल्म को लेकर अब एक नया ट्विस्ट आ गया है. ये फिल्म दोबारा थिएटर में 1 जनवरी से रिलीज की गई. इसके पीछे की वजह ऐसी है जिसे जानकर आपको भी यकीन नहीं आएगा.

हटाना पड़ेगा एक शब्द

‘धुरंधर’ फिल्म बीते साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी. इसने बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके इतनी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया है कि बाकी मेकर्स थर्रा गए हैं. इस बीच ऐसी खबर आई है जिसे जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे. दरअसल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा मेकर्स को इस मूवी से बलोच शब्द को म्यूट करने को कहा गया है. ऐसे में इस फिल्म का रिवाइस्ड वर्जन थिएटर में 1 जनवरी से रिलीज होगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

 

27 दिनों में मचाया कोहराम

इस फिल्म ने 27 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा सैलाब लाया है कि कई मेकर्स का अपनी नई फिल्म को रिलीज करने से कलेजा ही कांप रहा है. ये एक स्पाई थ्रिलर मूवी है जिसे सच्ची घटना पर आधारित बताया जा रहा है. इसमें रणवीर सिंह ने हमजा का रोल निभाया है जो पाकिस्तानी के रहमान डकैत को खत्म करने सीक्रेट मिशन पर पाकिस्तान जाता है. इस फिल्म में रणवीर से ज्यादा अक्षय खन्ना के किरदार और उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है. 

8.6 IMdb रेटिंग वाली सबसे तगड़ी फिल्म, जिसने 2025 में ला दिया था सैलाब, नए साल के पहले दिन इस दिग्गज स्टार का तोड़ा घमंड

 

मार्च में आएगा दूसरा पार्ट

‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है जो इस फिल्म का दूसरा पार्ट इसी साल मार्च में रिलीज करने वाले हैं. इससे इतना तो साफ है कि पहले पार्ट की सक्सेस को डायरेक्टर दूसरा पार्ट जल्द रिलीज करने की भुनाने की प्लानिंग कर रहे हैं.धुरंधर में अक्षय और रणवीर के अलावा सारा आर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी हैं.