News in Brief

Farhan Akhtar Don 3: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर फरहान अख्तर ‘डॉन 3’ पर काम कर रहे हैं. उन्होंने डॉन के किरदार के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया था. हालांकि कुछ समय पहले खबर आई कि अब रणवीर सिंह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. इस दौरान दो तरह की बातें सामने आईं. एक तो ये कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर ने ‘डॉन 3’ छोड़ दी है. दूसरी खबर ये आई कि उन्होंने फिल्म छोड़ी नहीं है, बल्कि कुछ अनुचित डिमांड के वजह से मेकर्स ने उन्हें निकाल दिया है. इन दोनों बातों में जो भी सच हो, इन सबके बीच ये तो साफ है कि रणवीर सिंह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. इसी बीच अब नए एक्टर का नाम इस फिल्म से जुड़ रहा है. 

ये एक्टर आ सकता है नजर 
दरअसल, वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि ‘रजत बेदी’ हैं, जिन्होंने ‘कोई मिल गया’ समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है. करीब 16 सालों से फिल्मों से दूर रहने के बाद साल 2025 में उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक किया. इस सीरीज में लोगों की तरफ से उन्हें भरपूर प्यार मिला था. अब एचटी सिटी की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘डॉन 3’ में रजत बेदी नजर आ सकते हैं. फरहान अख्तर ने उन्हें कास्ट करने के लिए इंटरेस्टेड हैं. 

एक्टर से चल रही बातचीत 
एक्टर रजत बेदी की इस फिल्म के लिए बातचीत हो रही है, लेकिन डॉन के किरदार के लिए नहीं बल्कि किसी दूसरे किरदार के लिए. दरअसल, इस फिल्म में नेगेटिव किरदार के लिए विक्रांत मैसी को कास्ट किया गया था. हालांकि जुलाई 2025 में खबर आई थी कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है. अब कहा जा रहा है कि उसी किरदार के लिए रजत बेदी की कास्टिंग होने वाली है. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि फरहान रजत बेदी को उस किरदार के लिए कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं, जिसके लिए विक्रांत को चुना गया था. फरहान और रजत के बीच इसको लेकर ऑफिशियली तौर पर बातचीत चल रही है. दोनों मिड जनवरी में मुलाकात करने वाले हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा तो रजत पर्दे पर नेगेटिव किरदार में नजर आ सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

ज्यादातर रजत बेदी ने किए नेगेटिव किरदार
बता दें कि रजत बेदी को अक्सर उनके फैंस ने उन्हें नेगेटिव किरदार में देखा ही है. उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘दो हजार एक’ से किया था. हालांकि एक्टिंग में आने से पहले वो फिल्मों में बॉडी डबल का काम करते थे. रजत बेदी ने ‘करण अर्जुन’ और ‘डुप्लीकेट’ फिल्म में शाहरुख खान के बॉडी डबल के तौर पर काम किया था.