
Dhurandhar Criticism: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पिछले 28 दिनों से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका अंदाजा इसकी कमाई से भी लगाया जा सकता है, लेकिन इस फिल्म को एक ‘प्रोपेगैंडा फिल्म’ बताने वालों की भी कमी नहीं है. हाल ही में एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इसको एक ‘प्रोपेगैंडा फिल्म’ बताया जा रहा है.
इसके बाद फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने ‘धुरंधर’ के सपोर्ट करते हुए अपनी बात रखी और उस यूजर की जमकर क्लास लगाई. उनका ट्वीट भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसका लोग खुलकर सुपोर्ट कर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ‘बुरे इरादों वाली प्रोपेगैंडा फिल्म’ बताया, जिसके बाद सुधीर मिश्रा ने उसे सीधा और सधा हुआ जवाब दिया. यूजर ने लिखा, ‘‘धुरंधर’ पॉप नेशनलिज्म और सांप्रदायिक सोच को बेचने की कोशिश है. ये एक प्रोपेगैंडा फिल्म है’.
One of us has the guts . There is a film . You’ll see it soon . Also please stop lumping us all under one brand , called Bollywood. We belong to the Indian Film Industry and we are all different. By the way Dhurandhar is a well made film . Aditya Dhar is extremely skilled . The… https://t.co/I6Kx2rkKba
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) December 31, 2025
फिल्ममेकर ने यूजर कर दी बोलती बंद
इस पर सुधीर मिश्रा ने फिल्म की तारीफ करते हुए जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘तो आप एक दमदार फिल्म बनाइए, जिसमें बेहतरीन सिनेमा के सारे गुण हों और जो इसका जवाब दे सके’. उनका कहना था कि किसी फिल्म को सिर्फ टैग लगाकर खारिज या उनकी बुराई करना सही तरीका नहीं है. उन्होंने साफ किया कि बहस का जवाब बहस से नहीं, बल्कि अच्छी फिल्म बनाकर दिया जाना चाहिए. उनके इस बयान को फिल्म इंडस्ट्री में काफी सराहा गया और सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया.
40 साल की ये खूबसूरत हसीना, अपने को-स्टार को कर रही डेट… 2016 में की थी पहली शादी, 2021 में झेला तलाक का दर्द
उन्नाव रेप केस पर भी दिया जवाब
एक दूसरे यूजर ने ‘धुरंधर’ को लेकर सवाल उठाया और पूछा, ‘क्या कोई फिल्ममेकर उन्नाव रेप केस जैसे मुद्दों पर फिल्म बनाएगा?’. इस पर सुधीर मिश्रा ने कहा, ‘हम में से एक में इतना साहस किया है. उस विषय पर एक फिल्म बन चुकी है और आप उसे जल्द देखेंगे’. उन्होंने ये भी कहा कि सभी फिल्ममेकर्स को एक ही ‘बॉलीवुड’ ब्रांड में न बांधा जाए, क्योंकि हर किसी की सोच अलग होती है. सुधीर मिश्रा ने आगे कहा, ‘हम इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और सबकी अपनी अलग पहचान है’.
I saw a clip where Arnab Goswami on @republic @Republic_Bharat raises this same point I make in my tweet: Does Aditya Dhar and Vivek Agnihotri have the guts to make a film on #Unnao victim???
If India’s journalists start calling out the madness prevailing in our country, there… https://t.co/v05ANbBEq3
— Sanjay Jha (@JhaSanjay) December 31, 2025
फिल्ममेकर ने आदित्य धर की की तारीफ
उन्होंने साफ तौर पर ये भी कहा कि ‘धुरंधर’ एक अच्छी तरह से बनी फिल्म है और आदित्य धर बेहद हुनरमंद निर्देशक हैं. उनका मानना है कि किसी फिल्म से सहमत या असहमत होना अलग बात है, लेकिन मेहनत और कारीगरी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. फिल्म की तकनीकी और अभिनय से जुड़ी खूबियों पर बात करते हुए सुधीर मिश्रा ने कहा, ‘फिल्म की एक्टिंग शानदार है’. उन्होंने बताया कि किसी निर्देशक के लिए सबसे मुश्किल काम दर्शकों को उस जगह का एहसास कराना होता है, जहां कहानी घटित हो रही है.
28 दिनों में कमा चुकी है 1000 करोड़
उनके मुताबिक आदित्य धर ने अपने सिनेमैटोग्राफर और प्रोडक्शन डिजाइनर के साथ मिलकर ये काम बखूबी किया है. कास्टिंग, यहां तक कि छोटे किरदारों में भी, बिल्कुल सटीक है. बता दें, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज ‘धुरंधर’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. हालांकि, इस बड़ी सक्सेस के बीच कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताकर आलोचना भी की. यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी फिल्म पर कई सवाल उठाए थे.
