News in Brief

Akshay Kumar Vidya Balan New Film: साल 2026 को लेकर अक्षय कुमार ने पूरी तरह कमर कस ली है. भले ही 2025 उनके लिए कुछ खास न रहा हो, लेकिन इस साल खिलाड़ी कुमार बड़े धमाके की तैयारी में हैं. अक्षय की हिट फिल्मों की लिस्ट पहले से ही काफी लंबी है, लेकिन अब उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है और खुद अक्षय भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है. इसे 2026 की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है. 

अक्षय कुमार जिस तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ये आने वाली फिल्म उसी अंदाज की बताई जा रही है. कॉमेडी, एंटरटेनमेंट और हल्का-फुल्का मसाला, यही वो चीजें हैं जिनसे अक्षय ने सालों तक दर्शकों का दिल जीता है. 2026 में वे अपने इसी पुराने फॉर्मूले पर लौटते नजर आएंगे. फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म उन्हें पुराने वाले खिलाड़ी कुमार की याद दिलाएगी, जो पर्दे पर आते ही माहौल बना देते थे. नए साल की शुरुआत अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग से करने जा रहे हैं. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

7 साल बाद साथ नजर आएंगे अक्षय-विद्या

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 15 जनवरी से शुरू होगी. खास बात ये है कि इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन नजर आएंगी. दोनों 7 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इससे पहले दोनों ‘हे बेबी’ (2007), ‘भूल भुलैया’ (2007), ‘थैंक यू’ (2011) और ‘मिशन मंगल’ (2019) जैसा 4 शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं. साथ ही दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया. इसलिए इस बार भी लोगों में वही पहले जैसा उत्साह देखने को मिल रहा है.

 बार-बार रिजेक्ट की ‘धुरंधर’, फिर 4 घंटे की मुलाकात और 20 सेकंड की एंट्री ने बदली किस्मत, ऐसे बने 2025 के सबसे खूंखार विलेन

अनीस बज्मी करेंगे फिल्म को डायरेक्ट 

अक्षय और विद्या की जोड़ी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर भी काफी बातें कर रहे हैं. दोनों की एक्टिंग और टाइमिंग हमेशा से मजबूत रही है. विद्या बालन जहां अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं, वहीं अक्षय कुमार अपनी एनर्जी और कॉमिक अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाते हैं. ऐसे में इन दोनों का एक साथ आना फिल्म के लिए बड़ा प्लस माना जा रहा है. यही वजह है कि फिल्म की चर्चा शूटिंग से पहले ही शुरू हो गई है. इस फिल्म की कमान डायरेक्टर अनीस बज्मी के हाथ में होगी. 

fallback

पहले भी दे चुके कई सुपरहिट फिल्में 

अनीस बज्मी कॉमेडी फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में अलग पहचान रखते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अक्षय और विद्या की कॉमिक टाइमिंग को पूरी तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने पहले से ही पूरी प्लानिंग कर ली है. अनीस बज्मी का मानना है कि सही कहानी और हल्के-फुल्के अंदाज के साथ ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी. इससे पहले अनीस ‘भूल भुलैया’, ‘नो एंट्री’, ‘वेलकम’ और ‘रेडी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं और अक्षय के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.