
2010 Blockbuster Re Releasing: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कहर बरपा रही है. फिल्म की लगाम में कंट्रोल करना मुश्किल है. इस बीच एक्टर की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म को थिएटर में दोबारा रि-रिलीज किया जा रहा है. ये फिल्म 15 साल पहले बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है.
15 साल पुरानी वो फाड़ू फिल्म
2 घंटा 20 मिनट की ये मूवी 2010 में रिलीज हुई थी. इस मूवी का नाम ‘बैंड बाजा बारात’ है. इस फिल्म से रणवीर सिंह ने हिंदी सिनेमाजगत में डेब्यू किया था और तहलका मचा दिया था. इसमें रणवीर के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा थीं. इस फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया था. जिसने 15 करोड़ के बजट में 96 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने रणवीर के करियर को ऐसी उड़ान दी कि फिर कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
2026 की सबसे बड़ी विलेन बनकर आ रहीं मोना सिंह, स्पाई थ्रिलर फिल्म में करेंगी बड़ा धमाका, KBC में खोले कई राज
16 जनवरी को होगी दोबारा रिलीज
ऐसे में इस फिल्म को 15 साल बाद एक बार फिर से थिएटर में दोबारा रिलीज किया जा रहा है. इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर आईनॉक्स ने दी.ये मूवी 16 जनवरी को फिर से सिनेमाघर में दस्तक देगी. इस फिल्म के दोबारा रि-रिलीज करने को लेकर आईनॉक्स ने कैप्शन में लिखा- ‘दिल्ली की शादियों पर बेस्ड, एम्बीशियस, प्रेम और दोस्ती की कहानी. इस फिल्म की कहानी और थीम ने सभी को इंप्रेस कर दिया था.’
2026 की सबसे बड़ी विलेन बनकर आ रहीं मोना सिंह, स्पाई थ्रिलर फिल्म में करेंगी बड़ा धमाका, KBC में खोले कई राज
रिकॉर्ड ब्रेकर फिल्म
इस फिल्म में रणवीर और अनुष्का शर्मा ने की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म में किरदार काफी एम्बीशियस दिखाए गए हैं जो इस फइल्म को हिंदी सिनेमा की मॉडर्न क्लासिक फिल्म की कैटेगरी में लाता है. यशराज बैनर के तले बनी इस मूवी को फैंस का खूब प्यार मिला था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म को दोबारा रिलीज करके मेकर्स रणवीर की पॉपुलैरिटी को और भुनाना चाहते हैं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला. ना ही ‘इक्कीस’ को.ऐसे में रणवीर की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म दोबारा बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर सकती है.
