
एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के हिंदी रीमेक को लेकर क्लियरिटी दी है. इस फिल्म के ओरिजनल पार्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म के हिंदी रीमेक को लेकर काफी लंबे समय चर्चा चल रही है और अभी तक इसको लेकर किसी भी प्रकार की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. लेकिन इस खबर ने फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी, जिसके चलते प्रतिभा रांटा-सिद्धांत चतुर्वेदी के फिल्म में होने की अफवाहों ने भी और ज्यादा जोर पकड़ लिया. लेकिन अब इस अफवाहों पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म से किसी भी तरह के कनेक्शन से इनकार किया है.
सिद्धांत ने दी क्लियरिटी
सिद्धांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दोस्तों, मैं यह क्लियर करना चाहता हूं कि यह सच नहीं है. अब मैं रीमेक फिल्मों में काम नहीं करूंगा, हालांकि मैं ओरिजनल फिल्म और एक्टर्स का फैन हूं. आप सभी को बहुत प्यार और सम्मान. धन्यवाद. खैर, मैं बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना चाहूंगा. मैं इसके लिए एक्साइटेड हूं.’

एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने की रिक्वेस्ट
सिद्धांत के बाद इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने कहा, ‘मैं सभी मीडिया हाउस से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे किसी भी अनऑफिशियल जानकारी को पब्लिश करने से बचें और ऑफिशियल अनाउंसमेंट का वेट करें. मेरे साथ काफी समय से ऐसा हो रहा है, कई ऐसे प्रोजेक्ट्स में भी जिनसे मेरा कोई संबंध नहीं है, जिससे अक्सर बिना मतलब की कन्फ्यूजन पैदा हो जाती है. इस मामले में आपकी समझ, सहयोग और लगातार साथ के लिए मैं सच में ग्रेटफुल रहूंगी.’
धर्मा कर रहा हिंदी रीमेक की प्लानिंग
सिद्धांत और प्रतिभा के स्टेटमेंट से पहले इनसाइड खबरों के मुताबिक, ‘धर्मा सिनेमा काफी समय से ‘डियर कॉमरेड’ को फिर से बनाने के लिए एक्साइटेड था, लेकिन मैन बात सही कास्टिंग और टोन तय करना था. सिद्धांत मुख्य भूमिका के लिए बिल्कुल सही है, वहीं प्रतिभा फीमेल लीड के इमोशनल उतार-चढ़ाव में खूबसूरती से फिट बैठती हैं. वह स्टूडियो के साथ एक और प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रही थीं और इस प्रोजेक्ट के लिए भी सही हैं. इस फिल्म को तेलुगु फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के साथ बनाया गया था, जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी और फैंस को काफी पसंद आई थी.
